Salman Khan Old Video Viral On Leaked Exam: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इस समय अपनी एक पुराने वीडियो की वजह से चर्चा में हैं. दरअसल, इस वीडियो में सलमान के पिता सलीम खान ये बताते हैं कि सलमान खान अपने स्कूल टाइम लीक पेपर की वजह से पास हुआ करते थे. सलमान का ये पुराना ये वीडियो सोशल मीडिया पर तब वायरल हुआ जब उन्होंने देश में हो रहे NEET पेपर लीक और स्टूडेंट के प्रोटेस्ट को खुलकर सपोर्ट किया. इसके बाद इंटरनेट पर एक नई बहस शुरू हो गई है. चलिए आपको ये पूरा माजरा समझाते हैं.
सलमान खान ने किया NEET विवाद का सपोर्ट
दरअसल, बुधवार देर रात को सलमान खान ने अपने X हैंडल पर NEET पेपर लीक और स्टूडेंट प्रोटेस्ट को सपोर्ट करते हुए एक लंबा पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘पेपर लीक एक बहुत गंभीर मुद्दा है. जो छात्र और उनके परिवार घायल हुए, उनके प्रति मेरी पूरी संवेदना है.’ उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें खुशी है कि हमारे देश के बच्चे बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए एक साथ खड़े हुए हैं.
It was such a peaceful movement, feel so sad that it had to take a violent turn. My heart goes out to the students and their families who were hurt. Paper leak is a very serious issue, and I am glad to know n see that the kids of our country have come together for a better…
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) July 22, 2026
सलमान खान का पुराना वीडियो वायरल
सलमान खान के इस पोस्ट के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी एक वीडियो तेजी वायरल होने लगी. जिसमें सलीम खान अपने तीनों बेटे सलमान, सोहिल और अरबाज खान के साथ कपिल शर्मा के शो ने बैठे हुए दिख रहे हैं. जहां, कपिल के पूछने पर सलीम खान सलमान के स्कूल के दिनों का एक किस्सा बताया. वायरल हो रहे इस वीडियो में सलीम खान ने कहा कि उनके तीनों बेटे स्कूल टाइम में लीक हुए एग्जाम पेपर के जरिए अपनी क्लास पास हुआ रहे थे। सलीम ने कहा कि गणेश नाम का एक आदमी उनके घर आता था और सब लोग उससे बहुत ज्यादा इज्जत से बाद करते थे.
Salman Khan today: "Paper leak is a very serious issue"
— Raj (@idfcwau) July 22, 2026
Salim Khan on Kapil's show: "Ganesh naam ke ladke ki sabse zyada izzat thi hamare ghar mein, kyoki PAPER LEAK hote the to woh Salman ko laake deta tha" 😭😭😭 https://t.co/yeXlInPJce pic.twitter.com/GubGJQid5j
खुद लीक पेपर से हुए पास थे, सलमान खान
वीडियो में सलीम ने आगे कहा, ‘अपने घर में गणेश को खुद से ज्यादा इज्जत मिलते देख मुझे उत्सुकता हुई कि आखिर ये है कौन? बाद में मुझे पता चला कि वो वहीं व्यक्ति है, जो उनके बेटों को एग्जाम के लीक पेपर दिलाने में मदद करता था.’ इसके बाद सलमान समेत अरबाज और सोहेल हंसते हुए मुंह छुपाते हुए दिखाई दे रहे हैं.