बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान ने NEET पेपर लीक मामले और छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया देकर सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर अपने स्कूल के दिनों की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर करते हुए शिक्षा व्यवस्था और छात्रों के भविष्य को लेकर चिंता जाहिर की। सलमान ने अपने पोस्ट में लिखा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं केवल छात्रों की नहीं, बल्कि पूरे देश के भविष्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा हैं। उन्होंने बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाने वाले छात्रों की सराहना की। हालांकि, उन्होंने इस बात पर भी दुख जताया कि कुछ जगहों पर प्रदर्शन हिंसक हो गए। उन्होंने घायल छात्रों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और उन माता-पिता का भी आभार जताया, जिन्होंने अपने बच्चों का साथ दिया। अभिनेता ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी मेहनत, ईमानदारी और लगन से अपना भविष्य बनाना चाहती है, इसलिए उनका हौसला बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने अपील की कि इस मुद्दे को राजनीतिक रंग न दिया जाए और उम्मीद जताई कि सरकार छात्रों की चिंताओं को समझते हुए शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाएगी। पोस्ट के अंत में सलमान ने लिखा, “शिक्षा ही अगला ट्रेंड और फैशन होना चाहिए।” उनका मानना है कि भारत को ऐसा शिक्षा केंद्र बनना चाहिए, जहां दुनिया भर के छात्र पढ़ाई के लिए आने का सपना देखें। उनकी इस सोच को सोशल मीडिया पर खूब सराहना मिल रही है।
---विज्ञापन---
Salman Khan Speaks Out on a Serious Issue । देर रात लिखी ‘मन की बात’ ! ‘दर्द’ में तड़पे भाईजान !
बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान ने NEET पेपर लीक मामले और छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया देकर सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर अपने स्कूल के दिनों की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर करते हुए शिक्षा व्यवस्था और छात्रों के भविष्य को लेकर चिंता जाहिर की।
First published on: Jul 23, 2026 12:05 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola