आमिर खान की फिल्मों और स्टारडम की चर्चा तो अक्सर होती रहती है, लेकिन इस बार सुर्खियों में उनके सौतेले भाई हैदर अली खान हैं। हाल ही में एक्ट्रेस और हैदर की पूर्व पत्नी ईवा ग्रोवर ने उनकी जिंदगी को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसने सभी को चौंका दिया। ईवा ग्रोवर के मुताबिक, हैदर अली की मौजूदा हालत बेहद खराब है। उन्होंने दावा किया कि उनके पास न रहने के लिए घर है और न ही खाने का ठिकाना। कभी वह ट्रैफिक सिग्नल के आसपास समय बिताते हैं तो कभी दोस्तों के सहारे रहते हैं। ईवा ने यह भी कहा कि हैदर की मानसिक और शारीरिक स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है कि कई बार उन्हें यह भी याद नहीं रहता कि वह कहां हैं। ईवा ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उनके अनुसार, शादी के कुछ ही दिनों बाद से हैदर ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी थी और उन्हें करीब पांच साल तक घरेलू हिंसा सहनी पड़ी। आखिरकार उन्होंने तलाक लेने का फैसला किया। अब ईवा का कहना है कि हैदर अपनी जिंदगी में बहुत कुछ झेल चुके हैं और वह भगवान महाकाल से सिर्फ यही प्रार्थना करती हैं कि जब उनका अंतिम समय आए तो उन्हें शांति मिले। बता दें कि हैदर अली, आमिर खान के पिता की दूसरी पत्नी शहनाज के बेटे हैं, जिन्हें आमिर के पिता ने अपना नाम दिया था। वहीं ईवा ग्रोवर ने तलाक के बाद दोबारा शादी नहीं की और अपने अभिनय करियर पर ध्यान दिया। वह सलमान खान की फिल्म ‘रेडी’ समेत ‘यारा सिली सिली’ और ‘माई फ्रेंड गणेशा 3’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
---विज्ञापन---
पाई-पाई का मोहताज 1600 करोड़ के मालिक सुपरस्टार का सौतेला भाई, एक्स-बीवी ने बताया तंगहाली का हाल !
आमिर खान की फिल्मों और स्टारडम की चर्चा तो अक्सर होती रहती है, लेकिन इस बार सुर्खियों में उनके सौतेले भाई हैदर अली खान हैं। हाल ही में एक्ट्रेस और हैदर की पूर्व पत्नी ईवा ग्रोवर ने उनकी जिंदगी को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसने सभी को चौंका दिया।
First published on: Jul 23, 2026 11:35 AM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola