Thursday, 23 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘हर्षद चोपड़ा को तुमसे प्यार हो गया है, शिवांगी जोशी से अपूर्वा मुखिजा का बड़ा दावा

'लॉक अप सीजन 2' में अपूर्वा मुखिजा ने शिवांगी से कहा कि हर्षद चोपड़ा को उनसे प्यार हो गया है. वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद शो में आया नया ट्विस्ट.

---विज्ञापन---

Lock Upp Season 2 Apoorva Makhija Rebel Kid Wild Card Entry: ‘लॉक अप सीजन 2’ में हर दिन नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं और अब शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट अपूर्वा मुखिजा की एंट्री ने माहौल पूरी तरह बदल दिया है. सोशल मीडिया पर ‘द रेबेल किड’ के नाम से मशहूर अपूर्वा ने घर में आते ही अपने बेबाक अंदाज से सभी का ध्यान खींच लिया. उनकी एंट्री के बाद घर के रिश्तों और गेम दोनों में नया मोड़ देखने को मिल रहा है.

शो में अपूर्वा की एंट्री

अपूर्वा ने शो में ‘चालू’ टैग के साथ एंट्री की. मंच पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि जब किसी के खिलाफ एफआईआर हो जाती है तो उसे अपने बयान और दोस्त दोनों बदलने पड़ते हैं. उनके इस बयान पर घरवालों के साथ-साथ दर्शकों की भी नजरें उन पर टिक गईं.

---विज्ञापन---

किसने किया पहले स्वागत?

घर में आने के बाद सबसे पहले श्रेया कालरा ने उनका स्वागत किया. श्रेया ने कहा कि अपूर्वा की एंट्री से गेम और दिलचस्प होने वाला है. इसके बाद अपूर्वा को नई गैंग लीडर बनाया गया. उनकी टीम में श्रेया कालरा, राम कपूर और आकांक्षा चौधरी शामिल हुए. नई टीम बनने के बाद घर का समीकरण भी बदलता नजर आया.

सूफी से बातचीत में क्या बोलीं अपूर्वा?

इसी बीच अपूर्वा ने सूफी से भी लंबी बातचीत की. उन्होंने सूफी का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि भले ही उन्हें घर के अंदर अपना गेम कमजोर लग रहा हो, लेकिन बाहर दर्शक उन्हें पसंद कर रहे हैं. दोनों ने अपने पुराने रिश्तों और आगे बढ़ने को लेकर भी खुलकर बात की.

---विज्ञापन---

शिवांगी से हर्षद को लेकर कही ये बात

हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा उस वक्त हुई जब अपूर्वा ने शिवांगी से उनके और हर्षद चोपड़ा के रिश्ते को लेकर बात की. अपूर्वा ने शिवांगी से कहा कि उन्हें लगता है कि हर्षद चोपड़ा के मन में उनके लिए प्यार वाली फीलिंग्स हैं. उन्होंने सीधे शब्दों में कहा, ‘हर्षद को तुमसे प्यार हो गया है.’ यह सुनकर शिवांगी ने तुरंत इस बात से इनकार कर दिया और कहा कि ऐसा कुछ नहीं है, लेकिन अपूर्वा अपने दावे पर कायम रहीं और उनका कहना था कि हर्षद के व्यवहार से ऐसा महसूस होता है.

शिल्पा शिंदे पर किया ये खुलासा

इसके अलावा अपूर्वा ने शिल्पा शिंदे को लेकर भी कई बातें शेयर कीं. उन्होंने घरवालों के सामने टीवी एक्ट्रेस और उनके को-एक्टर्स से जुड़े कुछ किस्सों का भी जिक्र किया, जिससे घर में नई चर्चाएं शुरू हो गईं.

---विज्ञापन---

अब बदलेगा लॉकअप का अंदाज!

बता दें कि अपूर्वा मुखिजा सोशल मीडिया की पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर हैं. उन्हें ‘द रेबेल किड’ और ‘कलेश वाली औरत’ के नाम से भी जाना जाता है. इससे पहले वह रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ के पहले सीजन में भी नजर आ चुकी हैं. अब ‘लॉक अप सीजन 2’ में उनकी मौजूदगी शो को और ज्यादा रोमांचक बना रही है.

First published on: Jul 23, 2026 05:25 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola