Friday, 24 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Shefali Jariwala के बाद बेटे की मौत,Parag Tyagi पर टूटा दुखों का पहाड़, फिर छाया परिवार में मातम !

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है। दिवंगत अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के निधन के बाद अब उनके पति पराग त्यागी को एक और बड़ा झटका लगा है। शेफाली के बेहद करीब रहे उनके पेट डॉग सिंबा का भी निधन हो गया है, जिसके बाद पराग भावुक नजर आए।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jul 23, 2026 16:22
Share :
Shefali Jariwala

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है। दिवंगत अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के निधन के बाद अब उनके पति पराग त्यागी को एक और बड़ा झटका लगा है। शेफाली के बेहद करीब रहे उनके पेट डॉग सिंबा का भी निधन हो गया है, जिसके बाद पराग भावुक नजर आए। बता दें कि 27 जून 2025 को हार्ट अटैक के कारण शेफाली जरीवाला का निधन हो गया था। इस घटना के बाद पराग पूरी तरह टूट गए थे। दोनों की कोई संतान नहीं थी, लेकिन उनका पेट डॉग सिंबा ही उनके लिए बच्चे जैसा था। शेफाली और पराग सिंबा से बेहद प्यार करते थे और उसे अपने परिवार का हिस्सा मानते थे। सिंबा के निधन की जानकारी खुद पराग त्यागी ने सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने शेफाली और सिंबा की एक खूबसूरत वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि अब मम्मा अकेली नहीं हैं और सिंबा भी उनके साथ खुश है। पराग के इस भावुक संदेश ने फैंस की आंखें नम कर दीं। पोस्ट में पराग ने अपनी जिंदगी की इन दोनों अनमोल धड़कनों को खोने का दर्द जाहिर किया। उनके इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स लगातार उन्हें सांत्वना दे रहे हैं और हिम्मत बढ़ा रहे हैं। शेफाली और सिंबा के जाने से पराग के जीवन में आए इस खालीपन को देखकर उनके चाहने वाले भी भावुक हैं। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वह इस मुश्किल समय से जल्द उबर पाएंगे।

First published on: Jul 23, 2026 04:22 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola