Tuesday, 22 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

शुरू हुए Arjun Tendulkar और Saania Chandhok की शादी के फंक्शन! समधी संग नजर आए सचिन तेंडुलकर

Arjun Tendulkar and Saania Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी जल्द ही सानिया चंदोग से होने वाली है. अधिक जानकारी के लिए E24 की ये वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Feb 16, 2026 15:45
Share :

Arjun Tendulkar and Saania Chandhok Wedding: क्रिकेट की दुनिया के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी को लेकर सुर्खियों में हुए हैं. सचिन के बेटे अर्जुन और सानिया चंदोग की शादी गुजरात के जामनगर में हो रही है. इसलिए इस वक्त ये शहर एक सेलिब्रेशन जोन बन चुका है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोग की शादी 5 मार्च को होने वाली है, जिसके चलते प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत की जा चुकी है.

इसी के लिए वैलेंटाइन डे के ठीक एक दिन बाद, 15 फरवरी को पूरा तेंदुलकर परिवार और चंदोक परिवार जामनगर पहुंच गया है, जिसकी कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं. मालूम हो कि यह पहला मौका है जब तेंदुलकर और चंदोक परिवार को एक साथ दिखाया गया है. बता दें, हाल ही में एयरपोर्ट पर ही पैपराजी ने तेंदुलकर और चंदोक परिवार को घेर लिया था, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर छा गई है. अधिक जानकारी के लिए E24 की ये वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Feb 16, 2026 03:45 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola