70 साल के एक्टर अन्नू कपूर और 36 साल की तमन्ना भाटिया एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वजह है अन्नू कपूर का तमन्ना को लेकर दिया गया बयान, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर दोबारा चर्चा तेज हो गई है। दरअसल, कुछ समय पहले एक पॉडकास्ट में जब अन्नू कपूर से पूछा गया था कि क्या उन्हें तमन्ना भाटिया पसंद हैं, तो उन्होंने कहा था, ‘माशाल्लाह, क्या दूधिया बदन है।’ उनका ये बयान देखते ही देखते वायरल हो गया था और सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी भाषा पर सवाल उठाते हुए उन्हें जमकर ट्रोल किया था। हालांकि, अन्नू कपूर ने बाद में अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा था कि उनकी बात का गलत मतलब निकाला गया। अब एक नए इंटरव्यू में उनसे दोबारा इसी मुद्दे पर सवाल किया गया। इस बार उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी शब्दों का फर्क समझाते हुए कहा कि अगर कोई ‘मिल्की बॉडी’ कह दे तो किसी को आपत्ति नहीं होती, लेकिन हिंदी में ‘दूधिया बदन’ कहने पर लोग भड़क जाते हैं। इसके बाद अन्नू कपूर ने कहा कि अगर उनकी बात से किसी को बुरा लगा हो तो वह माफी मांगते हैं। वहीं, तमन्ना का हालचाल पूछते हुए उन्होंने कहा, ‘भगवान उनको सदा सुहागन रखें।’ होस्ट ने तुरंत याद दिलाया कि तमन्ना शादीशुदा नहीं हैं। इस पर अन्नू कपूर ने सफाई देते हुए कहा कि ‘सुहागन’ हटा दीजिए और इसे ‘सदा सौभाग्यवती भव’ समझ लीजिए।
---विज्ञापन---
36 की हसीना के लिए बहका 70 का एक्टर! कुंवारी एक्ट्रेस पर दिया कॉन्ट्रोवर्शियल बयान, जानिए पूरा मामला
70 साल के अन्नू कपूर और 36 साल की तमन्ना भाटिया एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। कुछ समय पहले अन्नू कपूर ने तमन्ना को ‘दूधिया बदन’ कहा था, जिस पर सोशल मीडिया पर जमकर विवाद हुआ था। अब नए इंटरव्यू में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि ‘मिल्की बॉडी’ कहने पर किसी को परेशानी नहीं होती, लेकिन ‘दूधिया बदन’ सुनकर लोग नाराज हो जाते हैं। उन्होंने तमन्ना से माफी भी मांगी। वहीं ‘सदा सुहागन’ कहने पर होस्ट ने उन्हें याद दिलाया कि तमन्ना शादीशुदा नहीं हैं, जिसके बाद उन्होंने इसे ‘सदा सौभाग्यवती भव’ बताया।
First published on: Aug 31, 2026 02:49 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola