बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन 84 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर फैंस से लेकर परिवार तक ने बिग बी का जन्मदिन खास अंदाज में मनाया। इसी बीच उनके रिटायरमेंट को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गईं। क्या अमिताभ बच्चन वाकई फिल्मों से दूरी बनाने वाले हैं या फिर अभी उनका काम करने का इरादा है? दरअसल, रिटायरमेंट को लेकर पूछे गए एक सवाल पर बिग बी ने ऐसा जवाब दिया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। अमिताभ बच्चन आज भी पूरी एनर्जी और जुनून के साथ फिल्मों में काम कर रहे हैं। इंटरव्यू में जब उनसे रिटायरमेंट के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने सवाल किया कि आखिर उन्हें काम छोड़ने के बारे में सोचना ही क्यों चाहिए? बिग बी ने कहा कि वह इस बात के लिए शुक्रगुजार हैं कि उनका शरीर आज भी उनके मन और काम करने की इच्छा का साथ दे रहा है। यानी उम्र के इस पड़ाव पर भी उनका जोश बरकरार है। वहीं, बिग बी की जिंदगी में एक ऐसा दौर भी आया था, जब उनकी जान पर बन आई थी। साल 1982 में फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग के दौरान हुए हादसे ने पूरे देश को चिंता में डाल दिया था। इस मुश्किल वक्त को याद करते हुए अमिताभ ने अपने पिता हरिवंश राय बच्चन से जुड़ी एक भावुक याद भी साझा की। उनके पिता हर जन्मदिन पर उनके लिए कविता लिखते और सुनाते थे। लेकिन हादसे के बाद जब उन्होंने बिग बी को कविता सुनाई, तो वह भावुक हो गए। अमिताभ ने बताया कि उस दिन उन्होंने पहली बार अपने पिता को इस तरह रोते हुए देखा था।
---विज्ञापन---
क्या बॉलीवुड छोड़ देंगे Amitabh Bachchan? ‘रिटायरमेंट’ पर ये क्या बोल गए शहंशाह? बयान तगड़ा वायरल!
अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के बीच उनके रिटायरमेंट की चर्चा तेज हो गई। फिल्मों से दूरी बनाने के सवाल पर बिग बी ने कहा कि जब तक उनका शरीर काम करने की इच्छा का साथ दे रहा है, उन्हें रिटायरमेंट के बारे में क्यों सोचना चाहिए? वहीं, उन्होंने फिल्म 'कुली' के हादसे से जुड़ी भावुक याद भी साझा की। बिग बी ने बताया कि हादसे के बाद जन्मदिन पर कविता सुनाते हुए उनके पिता हरिवंश राय बच्चन पहली बार उनके सामने रो पड़े थे।
First published on: Oct 12, 2026 04:56 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola