---विज्ञापन---

Is Amitabh Bachchan hospitalised since May 16? बिग बी की तबीयत को लेकर बड़ा खुलासा ! जानिए सबकुछ

अमिताभ बच्चन को लेकर सोशल मीडिया पर खबर फैली कि उनकी तबीयत खराब है और उन्हें नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि बेटे अभिषेक बच्चन भी उनसे मिलने पहुंचे थे। हालांकि बाद में साफ हुआ कि बिग बी सिर्फ रुटीन हेल्थ चेकअप के लिए अस्पताल गए थे और उसी दिन घर लौट आए थे। करीबी सूत्रों के मुताबिक, अमिताभ बच्चन पूरी तरह स्वस्थ हैं और अस्पताल में भर्ती होने की खबरें फर्जी हैं।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: May 20, 2026 11:45
Share :
Amitabh Bachchan

अमिताभ बच्चन को लेकर सोशल मीडिया पर अचानक ऐसी खबरें वायरल हो गईं कि उनकी तबीयत बेहद खराब है और उन्हें मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि बिग बी 16 मई से अस्पताल में हैं और बेटे अभिषेक बच्चन भी उनसे मिलने पहुंचे थे। इन खबरों के बाद फैंस काफी परेशान हो गए और सोशल मीडिया पर दुआओं का दौर शुरू हो गया। हालांकि बाद में सामने आया कि ये खबरें पूरी तरह गलत थीं। दरअसल, अमिताभ बच्चन सिर्फ अपने रुटीन हेल्थ चेकअप के लिए अस्पताल गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह हर महीने नियमित जांच करवाते हैं और इस बार भी चेकअप के बाद उसी दिन घर लौट आए थे। करीबी सूत्रों ने साफ किया कि बिग बी पूरी तरह स्वस्थ हैं। इतना ही नहीं, 17 मई को उन्हें घर के बाहर फैंस से मिलते हुए भी देखा गया था। अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर तस्वीरें भी शेयर की थीं, जिसमें वह पहले की तरह एक्टिव और एनर्जेटिक नजर आए।

---विज्ञापन---
First published on: May 20, 2026 11:45 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.