Monday, 15 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

आत्महत्या से ठीक पहले संचिता उगले ने शेयर किया था पोस्ट, इस गाने पर कर रही थीं डांस

टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले ने रविवार को अपने मुंबई स्थित नालासोपारा वाले घर में आत्महत्या कर ली. एक्ट्रेस की आत्महत्या के बाद अब सोशल मीडिया पर उनका आखिरी इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है. जिसमें वह डांस करते हुए और मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं.

---विज्ञापन---

Sanchita Ugale
Sanchita Ugale

कई टीवी शो में नजर आ चुकीं अभिनेत्री संचिता उगले के निधन की खबर ने मनोरंजन जगत को झकझोर कर रख दिया है. उनके निधन से न सिर्फ टीवी इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है, बल्कि उनके फैंस भी काफी हैरान हैं. वहीं, उनके निधन के बाद अब उनका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में वह एक गाने पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं.

संचिता का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल

दरअसल, संचिता ने अपने निधन से कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की थी, जिसमें वह फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के गीत ‘डफली वाले डफली बजा’ पर एक्ट करती नजर आ रही हैं. वीडियो में वह बेहद खुश दिखाई दे रही हैं और गाने को एंजॉय कर रही हैं. इस दौरान वह हाथ में कैमरा लिए हुए दिखाई दे रही हैं. वीडियो में संचिता ने पिंक कलर का सूट पहना हुआ है और हल्का मेकअप किया है. इस लुक में भी वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

---विज्ञापन---

लोगों ने किए संचिता के आखिरी वीडियो पर कमेंट

संचिता की यह रील अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग लगातार इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “वह खुश लग रही थीं और अपनी जिंदगी का आनंद ले रही थीं.” वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, “उन्हें देखकर नहीं लगता कि वह ऐसा कदम उठा सकती थीं.”

संचिता ने की आत्महत्या

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार शाम को एक्ट्रेस अपने मुंबई के नालासोपारा स्थित घर में मृत पाई गईं. एक्ट्रेस ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली. इसके बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत महानगरपालिका के तुलिंज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है. बताया जा रहा है कि घटनास्थल से किसी भी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.

इन शोज और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं संचिता

बता दें कि संचिता उगले विक्की कौशल स्टारर फिल्म छावा में नजर आ चुकी हैं. इस फिल्म में उन्होंने ताराबाई का किरदार निभाया था. इसके अलावा वह कुमकुम भाग्य और वागले की दुनिया जैसे लोकप्रिय टीवी शो में भी काम कर चुकी हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Chhaava एक्ट्रेस संचिता उगले ने की आत्महत्या, घर में मिली मृत, सुसाइड की वजह साफ नहीं

First published on: Jun 15, 2026 02:22 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola