बॉलीवुड की ‘रंगीला गर्ल’ उर्मिला मातोंडकर के एक्स हसबैंड मोहसिन अख्तर ने दूसरी शादी कर ली है। उर्मिला से तलाक के करीब दो साल बाद मोहसिन ने निधा भट्ट संग निकाह कर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की। उन्होंने सोशल मीडिया पर शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर फैंस को यह खुशखबरी दी, जो अब तेजी से वायरल हो रही हैं। व्हाइट और गोल्डन शरारा में निधा बेहद खूबसूरत नजर आईं, वहीं मोहसिन भी व्हाइट कुर्ते में काफी हैंडसम लगे। तस्वीरों में दोनों की केमिस्ट्री और प्यार साफ दिखाई दिया। एक फोटो में मोहसिन घुटनों पर बैठकर निधा को अंगूठी पहनाते नजर आए। तस्वीरों के साथ मोहसिन ने एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया। उन्होंने लिखा कि सच्चा प्यार, सब्र और भरोसा इंसान की जिंदगी बदल देता है। मोहसिन ने पत्नी निधा को अपनी जिंदगी की “रोशनी” बताते हुए कहा कि अल्लाह ने सही समय पर उन्हें सबसे खूबसूरत तोहफा दिया है।
---विज्ञापन---
Urmila Matondkar’s Ex-Husband Mohsin Akhtar Marries Again After Divorce। बीवी की तारीफों के बांधे पुल
उर्मिला मातोंडकर के एक्स हसबैंड मोहसिन अख्तर ने दूसरी शादी कर ली है। तलाक के दो साल बाद मोहसिन ने निधा भट्ट संग निकाह कर नई जिंदगी की शुरुआत की। सोशल मीडिया पर शेयर की गई शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इमोशनल पोस्ट में मोहसिन ने पत्नी निधा को अपनी जिंदगी की “रोशनी” बताते हुए अल्लाह का शुक्रिया अदा किया।
First published on: Jun 15, 2026 12:18 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola