Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

अमेरिकन सिंगर Oliver Tree की हेलिकॉप्टर क्रैश में गई जान, 32 की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

जाने माने अमेरिकी सिंगर और सॉन्ग राइटर ओलिवर ट्री की ब्राजील में एक हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई है. सिंगर ने सिर्फ 32 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. उनके निधन से फैंस और म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है.

---विज्ञापन---

Oliver Tree
Oliver Tree

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी सिंगर और गीतकार ओलिवर ट्री (Oliver Tree) की ब्राजील में एक हेलीकॉप्टर क्रैश में जान चली गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगीतकार ओलिवर ट्री निकेल उन छह लोगों में शामिल थे, जिनकी 14 जून को रियो डी जनेरियो के रेक्रेयो डॉस बांडेइरांतेस इलाके में दो हेलीकॉप्टर्स की टक्कर के बाद मौत हो गई. बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में अर्जेंटीना के यूट्यूबर गैस्पर ‘गैस्पी’ प्रीम और चार अन्य लोगों की भी मौत हुई है. अधिकारियों ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है. इस चौंकाने वाली खबर से दुनियाभर में उनके फैंस और म्यूजिक इंडस्ट्री को गहरा झटका लगा है.

हेलीकॉप्टर में सफर कर रहे सभी छह लोगों की हुई मौत

खबरों के मुताबिक, ओलिवर ट्री अपने साथी यात्रियों लुकास विग्नाले, गैस्पर प्रीम, लुकास ब्रिटो चावेस और पायलट एलेक्जेंडर सूजा के साथ हेलीकॉप्टर में यात्रा कर रहे थे. इसी दौरान उनका हेलीकॉप्टर पायलट चार्ल्स मार्सिलैक द्वारा उड़ाए जा रहे दूसरे हेलीकॉप्टर से टकरा गया. CNN ब्राजील की एक रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में सभी छह लोगों की मौत हो गई.

---विज्ञापन---

1 जुलाई से शुरू होने वाला था ओलिवर ट्री का टूर

यह टक्कर रियो डी जनेरियो के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र रेक्रेयो डॉस बांडेइरांतेस में हुई. इमरजेंसी सर्विस वाले तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कोई भी जीवित नहीं बचा था. ब्राजील के अधिकारियों ने इस घातक हवाई टक्कर के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है. यह हादसा ऐसे समय में हुआ, जब ओलिवर ट्री एक बड़े इंटरनेशनल टूर की तैयारी कर रहे थे. गायक को 1 जुलाई को लिस्बन, पुर्तगाल में कई परफॉर्मेंस देनी थीं. इसके बाद वह यूरोप, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और चीन में भी परफॉर्म करने वाले थे.

2010 से ट्री ने की म्यूजिक में करियर की शुरुआत

बता दें कि कैलिफोर्निया के रहने वाले ओलिवर ट्री निकेल ने साल 2010 में महज 17 वर्ष की उम्र में संगीत जगत में अपनी पहचान बनाई थी. ‘ट्री’ नाम से परफॉर्म करते हुए उन्होंने 2013 में अपना इंडिपेंडेंट एल्बम रिलीज करने से पहले स्क्रिलेक्स (Skrillex) और ज़ेड्स डेड (Zeds Dead) जैसे फेमस इलेक्ट्रॉनिक संगीत कलाकारों के साथ काम किया था.

---विज्ञापन---

रिलीज किए ये एल्बम

म्यूजिक टेक्नॉलॉजी की पढ़ाई के लिए उन्होंने कुछ समय के लिए संगीत से दूरी बना ली थी. हालांकि, बाद में उन्होंने शानदार वापसी की. वर्ष 2020 में उनके पहले स्टूडियो एल्बम ‘Ugly Is Beautiful’ ने उन्हें जबरदस्त सफलता दिलाई. इस एल्बम को अमेरिका में गोल्ड सर्टिफिकेशन मिला था और इसमें शामिल हिट सिंगल ‘Life Goes On’ बाद में प्लैटिनम प्रमाणित हुआ.

वर्षों से ‘ट्री’ अपने अनोखे अंदाज के लिए पहचाने जाते रहे हैं. वह बाउल हेयरकट, सुनहरे बालों और ढीले-ढाले कपड़ों के साथ मंच पर नजर आते थे. उन्होंने इसी साल अप्रैल में अपना नया म्यूजिक एल्बम ‘Love You Madly Hate You Badly’ रिलीज किया था. संगीत के अलावा, ट्री अपने कई म्यूजिक वीडियो का निर्देशन भी कर चुके हैं. उनके सबसे लोकप्रिय वीडियो, जिनमें ‘Life Goes On’ और ‘Miss You’ शामिल हैं, जिन्हें यूट्यूब पर करोड़ों बार देखा जा चुका है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें-Main Vaapas Aaunga Vs Bharat Bhhagya Viddhaata Collection: दिलजीत दोसांझ की फिल्म ने संडे को पकड़ी रफ्तार, जानें कैसा है कंगना रनौत की मूवी का हाल?

First published on: Jun 15, 2026 09:42 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola