Monday, 9 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

250CR के घर में Alia Bhatt-Ranbir Kapoor की पहली दीवाली, Rishi Kapoor को याद भावुक हुईं Neetu Kapoor

बॉलीवुड में दिवाली का जश्न हो और कपूर परिवार की चर्चा न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है। इस बार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की दिवाली बेहद खास रही, क्योंकि दोनों ने अपने नए आशियाने में पहली बार दिवाली सेलिब्रेट की। करीब 250 करोड़ रुपये के इस आलीशान बंगले को कपल ने खूबसूरत रोशनी और सजावट से जगमगा दिया।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Nov 9, 2026 15:32
Share :
Alia Bhatt

बॉलीवुड में दिवाली का जश्न हो और कपूर परिवार की चर्चा न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है। इस बार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की दिवाली बेहद खास रही, क्योंकि दोनों ने अपने नए आशियाने में पहली बार दिवाली सेलिब्रेट की। करीब 250 करोड़ रुपये के इस आलीशान बंगले को कपल ने खूबसूरत रोशनी और सजावट से जगमगा दिया। दिवाली के मौके पर रणबीर, आलिया और नीतू कपूर अपने नए घर की बालकनी में पहुंचे और पैपराजी को पोज दिए। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं, आलिया ने भी इंस्टाग्राम पर दिवाली सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें शेयर कीं। इनमें उनकी बेटी राहा अपने मम्मी-पापा के साथ नजर आईं। इस खास मौके पर रणबीर और आलिया ने पूरे रीति-रिवाज के साथ नए घर में लक्ष्मी पूजा की। नीतू कपूर भी बेटे, बहू और पोती के साथ इस जश्न में शामिल हुईं। हालांकि, इस सेलिब्रेशन की एक तस्वीर ने सभी को भावुक कर दिया। नीतू कपूर ने रणबीर और आलिया के साथ एक फैमिली फोटो शेयर की, जिसके पीछे दिवंगत ऋषि कपूर की तस्वीर नजर आई। इस तस्वीर ने याद दिलाया कि ऋषि भले ही परिवार के बीच मौजूद नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें हर खुशी में शामिल हैं। लुक की बात करें तो आलिया लाइट ग्रीन और गोल्डन लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं, जबकि रणबीर क्रीम कुर्ता-पायजामा में नजर आए।

First published on: Nov 09, 2026 03:32 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो