Saturday, 17 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

राजपाल यादव ने अपनी पत्नी के जन्मदिन पर लुटाया प्यार, कहा- हमेशा आभारी रहूंगा

Rajpal Yadav Wife Birthday: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने अपनी पत्नी के जन्मदिन पर उनके साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की और खूब प्यार लुटाया.

Rajpal Yadav shower love on Wife Radha

Rajpal Yadav Wife Birthday: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने हाल ही में अपनी पत्नी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और खूब प्यार लुटाया. पत्नी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए राजपाल यादव ने सोशल मीडिया पर एक लंबा सा कैप्शन लिखा. उन्होंने अपनी पत्नी राधा को परिवार का हीरा बताया है.

पत्नी राधा पर राजपाल यादव ने लुटाया प्यार

शनिवार, 17 अक्टूबर को राजपाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी के साथ एक बहुत ही प्यारी फोटो शेयर की और लिखा ‘माता-पिता, गुरु, मेरे अंदर के मनोरंजन कुमार और परम पिता परमेश्वर, परमात्मा रूपी ब्रह्मांड के बाद, अगर मेरी जिंदगी में किसी का सबसे बड़ा कर्ज है, तो वो है मेरी प्रिय राधा का. इस कर्ज को मैं हृदय से, खुशी-खुशी हमेशा के लिए स्वीकार करता हूं. इस बात पर गर्व भी महसूस करता हूं कि तुम मेरी जिंदगी में आई.’

---विज्ञापन---

राजपाल ने आगे लिखा, ‘जिंदगी की आपाधापी के हर मोड़ पर, हर मुश्किल घड़ी में, बिना आपा खोए, तुमने मेरा साथ कभी नहीं छोड़ा. मेरे साथ इतना सब कुछ सहने के बाद भी, तुमने मेरे परिवार के बच्चों को अच्छे से पढ़ा-लिखाया और उन्हें जिंदगी की सीख दी. ये सपना मेरा था लेकिन इसे पूरा तुमने किया. आज तक तुमने मुझसे अपने लिए कुछ भी नहीं मांगा, बाल्की अपना सब कुछ मेरे और मेरे परिवार की खुशियों के लिए न्योछावर कर दिया.’

जीवन भर तुम्हारा आभारी रहूंगा

पत्नी राधा के बारे में राजपाल ने आगे लिखा, ‘सच कहूं तो आप हमारे परिवार में एक हीरा हैं. इस सबके लिए मैं जीवन भर तुम्हारा आभारी था, आभारी हूं और हमेशा आभारी रहूंगा. आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं स्वीटहार्ट! हमेशा तुम्हें प्यार करता हूं, मेरी जान राधा!’

राजपाल यादव की फैमिली

बता दें राजपाल यादव ने पहले करुणा यादव से शादी की थी. बच्चे को जन्म देते हुए करुणा का निधन हो गया, जिसके बाद साल 2003 में राजपाल ने राधा से शादी की. पहली पत्नी करुणा से एक्टर को एक बेटी है, जिसका नाम ज्योति है. वहीं पत्नी राधा से राजपाल की दो बेटियां हैं. एक हर्षिता और दूसरी रेहांशी.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 17, 2026 06:14 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो