Sunday, 9 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

करण जौहर के सवाल पर तिलमिला गईं ऐश्वर्या राय बच्चन, जवाब से ऐसे बंद की बोलती

Aishwarya Rai Savage Reply Karan Johar: ऐश्वर्या राय का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय खूब वायरल हो रहा है. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Aug 9, 2026 02:07
Share :

Aishwarya Rai Savage Reply Karan Johar: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के पॉपुलर पावर कपल हैं, और दोनों ही अपनी हाजिरजबावी के लिए भी जाने जाते हैं. ऐश्वर्या राय के ऐसे कई पुराने इंटरव्यू के क्लिप्स हैं जिसमें भारतीय एक्ट्रेस विदेशी पत्रकारों की भी बोलती बंद कर देती हैं. ऐसा एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय खूब वायरल हो रहा है जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन अपने जवाब से करण जौहर की बोलती बंद कर रहे हैं. यह वीडियो करण जौहर के पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण का है. शो में ऐश्वर्या और अभिषेक साथ पहुंचे हुए थे. बातचीत के दौरान करण ने ऐश्वर्या से पूछ लिया कि शाहरुख खान, सैफ अली खान, आमिर खान और सलमान खान में हर मौसम का खान कौन है?

करण का ये सवाल सुनने के बाद कुछ सेकंड के लिए वह सन्न ऐश्वर्या रह गईं. उन्होंने ऐसा पलटवार किया कि पूरी बाजी ही पलट गई. ऐश्वर्या ने कहा, ‘हर मौसम के तो बच्चन हैं और मेरा नाम खान नहीं है. बस फिर क्या था? ऐश्वर्या के यह जवाब सुनकर करण जौहर के चेहरे के एक्सप्रेशंस देखने लायक थे और अभिषेक भी हैरान रह गए. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Aug 09, 2026 02:07 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola