Wednesday, 15 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Aishwarya Rai Finally Reveals Her Secret! “24 में 48 घंटे जीती हूं…”! आसान नहीं हसीना की लाइफ!

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी लाइफस्टाइल और सफलता का सीक्रेट शेयर किया है। ऐश्वर्या का कहना है कि उन्हें अक्सर लगता है कि एक दिन के 24 घंटे उनके लिए कम पड़ जाते हैं। इसलिए वह मजाक में कहती हैं कि वह एक दिन में 48 घंटे जीने की कोशिश करती हैं। ऐश्वर्या ने बताया कि वह रोज सुबह 5 से 5:30 बजे के बीच उठ जाती हैं, चाहे रात कितनी भी देर से सोई हों।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jul 15, 2026 15:31
Share :
Aishwarya Rai Bachchan

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी लाइफस्टाइल और सफलता का सीक्रेट शेयर किया है। ऐश्वर्या का कहना है कि उन्हें अक्सर लगता है कि एक दिन के 24 घंटे उनके लिए कम पड़ जाते हैं। इसलिए वह मजाक में कहती हैं कि वह एक दिन में 48 घंटे जीने की कोशिश करती हैं। ऐश्वर्या ने बताया कि वह रोज सुबह 5 से 5:30 बजे के बीच उठ जाती हैं, चाहे रात कितनी भी देर से सोई हों। उनके मुताबिक, जल्दी उठना उनकी सबसे अच्छी आदत है और इससे पूरा दिन बेहतर तरीके से प्लान हो जाता है। सफलता के बारे में बात करते हुए ऐश्वर्या ने कहा कि वह कभी यह नहीं गिनतीं कि उन्होंने कितने घंटे काम किया। उनके लिए सबसे जरूरी बात यह है कि हर काम पूरी मेहनत और ईमानदारी से किया जाए। उनका मानना है कि मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता। अपनी खूबसूरती का राज़ बताते हुए ऐश्वर्या ने कहा कि वह सुबह उठते ही सबसे पहले खूब सारा पानी पीती हैं। उनका मानना है कि शरीर को अंदर से हाइड्रेट रखना हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए सबसे जरूरी है। इतने बिजी शेड्यूल के बावजूद ऐश्वर्या अपनी फैमिली को हमेशा पहली प्राथमिकता देती हैं। वह बेटी आराध्या के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करती हैं और अक्सर पति अभिषेक बच्चन के साथ फैमिली ट्रिप पर भी नजर आती हैं। हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल में उनके रॉयल लुक ने दुनियाभर के लोगों का दिल जीत लिया।

First published on: Jul 15, 2026 03:31 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola