कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन Aishwarya Rai Bachchan ने जाते-जाते पूरी लाइमलाइट अपने नाम कर ली। क्लोजिंग सेरेमनी में ऐश्वर्या ने जैसे ही ऑल व्हाइट लुक में रेड कार्पेट पर एंट्री ली, हर किसी की नजरें उन पर टिक गईं। डिजाइनर चेनी चान कूचर के कस्टम व्हाइट पैंटसूट में ऐश्वर्या बेहद ग्लैमरस और रॉयल नजर आईं। आउटफिट पर सिल्वर सीक्वेंस वर्क और शोल्डर्स पर लगे ड्रामेटिक फेदर्स ने उनके लुक को और खास बना दिया। रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या का कॉन्फिडेंस, स्मोकी आई मेकअप, वेवी हेयर और सिग्नेचर स्माइल फैंस को बेहद पसंद आई। विदेशी पैपराजी भी उनका नाम पुकारते नजर आए और हर कैमरा सिर्फ ऐश्वर्या पर फोकस था। स्टाइलिस्ट मोहित राय ने उनके इस लुक को स्टाइल किया था। सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या की तस्वीरें और वीडियोज तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उन्हें एक बार फिर “कान्स क्वीन” बता रहे हैं।
---विज्ञापन---
Cannes 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में Aishwarya Rai का जलवा, व्हाइट फेदर लुक ने लूटी लाइमलाइट, देखिए
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन Aishwarya Rai Bachchan ने जाते-जाते पूरी लाइमलाइट अपने नाम कर ली। क्लोजिंग सेरेमनी में ऐश्वर्या ने जैसे ही ऑल व्हाइट लुक में रेड कार्पेट पर एंट्री ली, हर किसी की नजरें उन पर टिक गईं।
First published on: May 24, 2026 12:26 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola