Saturday, 11 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Actor Rajesh Sharma Out of Danger, हॉस्पिटल से सामने आई पहली तस्वीर, फैंस ने ली राहत की सांस !

बॉलीवुड अभिनेता राजेश शर्मा को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। फिल्म की शूटिंग के दौरान कीड़े के काटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके चलते उन्हें पश्चिम बंगाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिछले तीन दिनों से डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jul 11, 2026 16:18
Share :
Rajesh Sharma

बॉलीवुड अभिनेता राजेश शर्मा को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। फिल्म की शूटिंग के दौरान कीड़े के काटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके चलते उन्हें पश्चिम बंगाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिछले तीन दिनों से डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। अब उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है और वह खतरे से बाहर हैं। इसी बीच अस्पताल से राजेश शर्मा की पहली तस्वीर भी सामने आई है। वायरल फोटो में अभिनेता अस्पताल के बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में ड्रिप लगी हुई है और चेहरे पर हल्की सूजन भी दिखाई दे रही है। तस्वीर में वह हाथ जोड़कर अभिवादन करते भी नजर आए, जिसे देखकर फैंस ने राहत की सांस ली। दरअसल, पश्चिम बंगाल के मंत्री डॉ. इंद्रनील खान अस्पताल में राजेश शर्मा से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अभिनेता के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। तस्वीर में दोनों बातचीत करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजेश शर्मा की तबीयत पहले से काफी बेहतर है और डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। शुरुआती इलाज के बाद उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग उनके जल्द स्वस्थ होकर घर लौटने की दुआ कर रहे हैं। अब सभी को इंतजार है कि अभिनेता पूरी तरह ठीक होकर जल्द अपने काम पर लौटें।

First published on: Jul 11, 2026 04:18 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola