बॉलीवुड अभिनेत्री आकांक्षा रंजन कपूर जल्द ही अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड शरण शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। शादी से पहले उनकी कॉकटेल पार्टी और संगीत सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस खास मौके पर आकांक्षा की करीबी दोस्त आलिया भट्ट ने अपने ग्लैमरस लुक से सभी का ध्यान खींच लिया। पार्टी में आलिया के अलावा जान्हवी कपूर, वाणी कपूर, आदित्य सील और आकांक्षा की बहन अनुष्का रंजन समेत कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए। सभी ने संगीत नाइट में जमकर डांस किया और होने वाली दुल्हन के साथ इस खास पल का भरपूर आनंद लिया। अनुष्का रंजन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पार्टी की इनसाइड झलकियां शेयर की हैं। वायरल वीडियो में आलिया भट्ट, अनुष्का रंजन और बाकी मेहमान शाहरुख खान के लोकप्रिय गानों पर डांस करते नजर आ रहे हैं। फैंस को आलिया और अनुष्का की एनर्जी और बॉन्डिंग काफी पसंद आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आकांक्षा रंजन कपूर और शरण शर्मा 11 जुलाई को करीबी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में प्राइवेट सेरेमनी में शादी करेंगे। इसके बाद 12 जुलाई को मुंबई में एक ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन रखा जाएगा। बता दें कि आकांक्षा और शरण साल 2022 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को निजी रखा। अब उनकी शादी को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं और दुल्हन के ब्राइडल लुक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
---विज्ञापन---
Alia Steals the Spotlight at Akanksha Ranjan Sangeet, प्रेग्नेंट बहन ने भी लगाई ठुमके, वीडियो Viral
बॉलीवुड अभिनेत्री आकांक्षा रंजन कपूर जल्द ही अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड शरण शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। शादी से पहले उनकी कॉकटेल पार्टी और संगीत सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
First published on: Jul 11, 2026 03:43 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola