Friday, 10 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Shehnaaz Beats Raghav in Net Worth, 3 साल बड़े बॉयफ्रेंड को छोड़ा पीछे, खुल गयी सच्चाई !

शहनाज गिल और राघव जुयाल एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में राघव के बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। आफ्टर पार्टी में दोनों को साथ देखा गया, जिसके बाद उनके रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jul 10, 2026 19:35
Share :
Shehnaaz Gill

शहनाज गिल और राघव जुयाल एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में राघव के बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। आफ्टर पार्टी में दोनों को साथ देखा गया, जिसके बाद उनके रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों ने अब तक अपने रिश्ते पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। अगर दोनों की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो शहनाज गिल ने बिग बॉस 13 के बाद टीवी, फिल्मों, म्यूजिक वीडियो, ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी अनुमानित नेटवर्थ 40 से 50 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। वहीं, राघव जुयाल ने अपने यूनिक डांस स्टाइल, होस्टिंग और फिल्मों में अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में खास जगह बनाई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 33 करोड़ रुपये है। यानी नेटवर्थ के मामले में शहनाज, राघव से आगे मानी जाती हैं। दोनों के अफेयर की चर्चाएं साल 2022 में फिल्म किसी का भाई किसी की जान के दौरान शुरू हुई थीं। इसके बाद कई मौकों पर दोनों को साथ देखा गया, जिससे डेटिंग की अटकलों को और हवा मिली। हालांकि, शहनाज और राघव हमेशा एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताते आए हैं। सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जब तक दोनों खुद इस पर खुलकर बात नहीं करते, तब तक इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती।

First published on: Jul 10, 2026 07:35 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola