Saturday, 11 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Jay Bhanushali Reply To Fans,सलमान खान वाली जिंदगी जी रहा हूं.. तलाक के बाद Actor ने कही ऐसी बात?

टीवी अभिनेता जय भानुशाली इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। डिवोर्स की खबरों के बाद अक्सर उनकी डेटिंग लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं होती रहती हैं। हाल ही में जय ने इंस्टाग्राम पर 'Ask Me Anything' (AMA) सेशन रखा, जिसमें फैंस ने उनसे कई दिलचस्प सवाल पूछे।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jul 11, 2026 13:08
Share :
Jay Bhanushali

टीवी अभिनेता जय भानुशाली इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। डिवोर्स की खबरों के बाद अक्सर उनकी डेटिंग लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं होती रहती हैं। हाल ही में जय ने इंस्टाग्राम पर ‘Ask Me Anything’ (AMA) सेशन रखा, जिसमें फैंस ने उनसे कई दिलचस्प सवाल पूछे। इसी दौरान एक यूज़र ने उनसे पूछा, “क्या आपकी गर्लफ्रेंड है?” इस सवाल का जवाब जय ने अपने खास मजाकिया अंदाज़ में दिया। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “क्यों दुखती नस दबा रहे हो। इमरान हाशमी के मौसम में सलमान खान वाली ज़िंदगी जी रहा हूं।” जय का यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। फैंस ने उनके सेंस ऑफ ह्यूमर की जमकर तारीफ की। कई यूजर्स ने इसे मजेदार और सैवेज रिप्लाई बताया। हालांकि, उन्होंने अपने जवाब में किसी नई रिलेशनशिप की पुष्टि नहीं की। दरअसल, जय ने इमरान हाशमी और सलमान खान का जिक्र करते हुए अपनी सिंगल लाइफ को फिल्मी अंदाज़ में पेश किया। इमरान हाशमी को रोमांटिक फिल्मों और ‘सीरियल किसर’ की छवि के लिए जाना जाता है, जबकि सलमान खान अब भी अपनी सिंगल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। बता दें कि जय भानुशाली और माही विज ने शादी के 14 साल बाद जनवरी 2026 में अलग होने का ऐलान किया था। हालांकि, दोनों अपनी बेटी तारा की परवरिश के लिए कई मौकों पर साथ नजर आते हैं। जय का यह AMA सेशन अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

First published on: Jul 11, 2026 01:08 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola