टीवी अभिनेता और यूट्यूबर शोएब इब्राहिम पिछले कुछ समय से Bigg Boss 20 में एंट्री की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि मेकर्स ने उन्हें शो के लिए अप्रोच किया है। हालांकि, अब उनके एक सोशल मीडिया पोस्ट ने इन अटकलों को नया मोड़ दे दिया है। हाल ही में शोएब ने इंस्टाग्राम पर ‘Ask Me Anything’ (AMA) सेशन रखा। इस दौरान एक फैन ने उनसे पूछा कि वह Bigg Boss या किसी अन्य बड़े रियलिटी शो में कब नजर आएंगे। इसके जवाब में शोएब ने सीधे कुछ नहीं कहा, बल्कि अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मोहम्मद रफ़ी का मशहूर गाना ‘ये दुनिया ये महफ़िल मेरे काम की नहीं’ शेयर किया। इसके साथ उन्होंने केवल शॉक्ड और हाथ जोड़ने वाली इमोजी लगाई। शोएब के इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर फैंस अलग-अलग अंदाज में इसका मतलब निकाल रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि उन्होंने इशारों में फिलहाल किसी रियलिटी शो का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है। वहीं, कुछ फैंस का कहना है कि हो सकता है वह अभी अपनी एंट्री को लेकर कोई खुलासा नहीं करना चाहते हों। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से शोएब इब्राहिम का नाम Bigg Boss 20 के संभावित कंटेस्टेंट्स में शामिल किया जा रहा है। हालांकि, अब तक न तो शोएब और न ही मेकर्स ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। ऐसे में फाइनल कंटेस्टेंट लिस्ट आने तक इन खबरों को सिर्फ अटकलें ही माना जाएगा।
---विज्ञापन---
Shoaib Ibrahim breaks silence on Bigg Boss,20वें सीज़न में मिली Entry ?,एक्टर ने शेयर की Detail
टीवी अभिनेता और यूट्यूबर शोएब इब्राहिम पिछले कुछ समय से Bigg Boss 20 में एंट्री की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि मेकर्स ने उन्हें शो के लिए अप्रोच किया है। हालांकि, अब उनके एक सोशल मीडिया पोस्ट ने इन अटकलों को नया मोड़ दे दिया है।
First published on: Jul 11, 2026 01:21 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola