ABCD फेम डांसर और कोरियोग्राफर सलमान युसुफ खान ने हाल ही में अपने साथ हुए दर्दनाक हादसे पर पहली बार खुलकर बात की है। कुछ दिनों पहले अस्पताल से उनकी तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस काफी परेशान हो गए थे। अब सलमान ने बताया है कि यह हादसा किसी फिल्म या शो की शूटिंग के दौरान नहीं, बल्कि अपने बेटे के साथ पतंग उड़ाते समय हुआ था। मीडिया से बातचीत में सलमान ने बताया कि वह अपने बेटे को मोबाइल और गैजेट्स से दूर रखने के लिए पतंग उड़ाना सिखा रहे थे। उन्होंने कहा, “मैंने बेटे को पतंग उड़ाना सिखाया और फिर उसे नीचे भेज दिया। इसके बाद मैं खुद पतंग को और ऊपर उड़ाने लगा। तभी मेरा पैर फिसल गया और मैं करीब 13 फीट नीचे गिर पड़ा।” इस हादसे में सलमान के हाथ की दो हड्डियां टूट गईं। उन्होंने बताया कि एक डांसर होने के नाते चोटें उनकी जिंदगी का हिस्सा रही हैं, लेकिन इस बार रिकवरी में थोड़ा समय लगेगा। फिलहाल उनके हाथ में प्लास्टर है, जो करीब 15 दिनों में हट जाएगा। इसके बाद उन्हें एक महीने तक फिजियोथेरेपी करानी होगी। सलमान ने उम्मीद जताई कि वह जल्द ही फिर से डांस फ्लोर पर लौटेंगे। डांसर ने इस मुश्किल समय में फैंस की दुआओं और प्यार के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि लोगों का इतना स्नेह और चिंता देखकर उन्हें काफी हिम्मत मिली। हाल ही में सलमान राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में भी प्लास्टर के साथ नजर आए, जहां फैंस ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
---विज्ञापन---
Salman Falls from a 13-Foot Height, बच्चे संग खेलते हुए हादसा,टूटी 2 हड्डियां…छलका दर्द !
ABCD फेम डांसर और कोरियोग्राफर सलमान युसुफ खान ने हाल ही में अपने साथ हुए दर्दनाक हादसे पर पहली बार खुलकर बात की है। कुछ दिनों पहले अस्पताल से उनकी तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस काफी परेशान हो गए थे। अब सलमान ने बताया है कि यह हादसा किसी फिल्म या शो की शूटिंग के दौरान नहीं, बल्कि अपने बेटे के साथ पतंग उड़ाते समय हुआ था।
First published on: Jul 10, 2026 06:51 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola