बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। 61 साल की उम्र में तीसरी शादी की खबरों के बीच आमिर और उनकी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बुधवार देर रात आमिर खान और गौरी स्प्रैट अमेरिका से मुंबई लौटे, जहां दोनों को एयरपोर्ट पर साथ देखा गया। इस दौरान आमिर और गौरी ऑल-ब्लैक लुक में ट्विनिंग करते नजर आए। सबसे खास बात यह रही कि आमिर पूरे समय गौरी का हाथ थामे दिखाई दिए। एयरपोर्ट से बाहर निकलने से लेकर कार तक पहुंचाने तक दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक थी। सोशल मीडिया पर कपल की ये तस्वीरें और वीडियो खूब पसंद किए जा रहे हैं। कई फैंस दोनों को “परफेक्ट कपल” बता रहे हैं और उनकी बॉन्डिंग की तारीफ कर रहे हैं। हालांकि कुछ यूजर्स आमिर को उनकी तीसरी शादी को लेकर ट्रोल भी कर रहे हैं और उन्हें रिश्ते को लंबे समय तक निभाने की सलाह दे रहे हैं रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान और गौरी स्प्रैट 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंध सकते हैं। बताया जा रहा है कि यह समारोह बेहद निजी होगा, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी लोग शामिल होंगे। खबरें हैं कि दोनों रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे और समारोह आमिर के नए घर में आयोजित किया जाएगा। फिलहाल आमिर और गौरी की बढ़ती नजदीकियां और उनकी शानदार केमिस्ट्री फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
---विज्ञापन---
तीसरी शादी से 25 दिन पहले Mumbai लौटे Aamir Khan, मंगेतर Gauri Sprat का हाथ थामे दिये Couple Goals
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। 61 साल की उम्र में तीसरी शादी की खबरों के बीच आमिर और उनकी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बुधवार देर रात आमिर खान और गौरी स्प्रैट अमेरिका से मुंबई लौटे, जहां दोनों को एयरपोर्ट पर साथ देखा गया। इस दौरान आमिर और गौरी ऑल-ब्लैक लुक में ट्विनिंग करते नजर आए।
---विज्ञापन---
First published on: Jun 11, 2026 02:08 PM
Sponsored Links by Taboola