Isha Rikhi confirms marriage to Badshah: इंडस्ट्री के मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह का निजी जीवन काफी दिनों से सुर्खियों में है. मार्च महीने में बादशाह की एक्ट्रेस ईशा रिखी के साथ शादी वाली तस्वीरें भी वायरल हुई थीं. लेकिन दोनों के अपनी शादी को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया. दोनों ने अपने रिश्ते को पूरी तरह से छुपाकर रखा.
ईशा रिखी ने कंफर्म की बादशाह संग शादी
रैपर बादशाह ने इस साल मार्च के महीने में पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी संग शादी की थी. लेकिन दोनों ने इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी. वहीं अब ईशा ने खुद एक आस्क मी एनिथिंग सेशन के दौरान कंफर्म किया की वो बाहशाह से शादी कर चुकी हैं. उन्होंने बताया कि बादशाह संग रीति-रिवाजों से शादी की थी. दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी.

आस्क मी सेशन के दौरान ईशा रिखी ने बताया कि वो और बादशाह संग शादीशुदा हैं. उन्होंने फैंस की रिक्वेस्ट पर बादशाह के साथ वाली एक तस्वीर भी शेयर की. तस्वीर में ईशा बादशाह की गोद में दिखाई दे रही हैं. ईशा ने आगे बताया कि दोनों ने अपनी शादी में कई पारंपरिक रस्में निभाईं, जिनमें ‘वरमाला’ शामिल है, जिसमें दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाई. दोनों ने अग्नि के सात फेरे भी लिए.
कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी मुलाकात
बता दें शादी से पहले ईशा रिखी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा और मॉडल रही हैं. उन्हें ‘जट्ट बॉयज पुत्त जट्टन दे’ और ‘हैप्पी गो लकी’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है. साल 2018 में उन्होंने ‘नवाबजादे’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. बादशाह संग एक्ट्रेस की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी. दोस्ती के बाद धीरे-धीरे दोनों का रिश्ता गहरा हुआ और आखिरकार दोनों ने शादी कर ली. हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को हमेशा पर्सनल रखा और कभी अपनी शादी पर बात नहीं रखी.

पहले से शादीशुदा बादशाह
बता दें ईशा से पहले बादशाह जैस्मिन से शादी कर चुके हैं. दोनों ने 2012 में शादी की थी और 2017 में उनकी एक बेटी हुई थी. हालांकि, 2019 में दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए. बादशाह की पहली पत्नी जैस्मिन अपनी बेटी जेस्समी ग्रेस मानसी सिंह के साथ लंदन चली गईं.