Thursday, 11 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Welcome to The Jungle Trailer: ‘हेरा फेरी’ वाली वाइब, ‘वेलकम’ वाला तड़का, अक्षय-सुनील की जोड़ी फिर करेगी लोटपोट

'वेलकम टू द जंगल' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल समेत कई सितारों से सजी इस मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म में एक्शन, रोमांस और भरपूर मनोरंजन देखने को मिलेगा.

---विज्ञापन---

Welcome to The Jungle trailer: कॉमेडी फिल्मों के शौकीनों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. बॉलीवुड की पॉपुलर ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर 11 जून को रिलीज कर दिया गया. रिलीज के साथ ही ट्रेलर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. करीब 4 मिनट 10 सेकंड लंबे इस ट्रेलर में कॉमेडी, एक्शन, रोमांस, ड्रामा और सस्पेंस का ऐसा तड़का लगाया गया है, जो दर्शकों को शुरू से आखिरी तक बांधे रखता है.

धांसू ट्रेलर के साथ अक्षय-सुनील की जोड़ी ने मचाया तहलका

ट्रेलर की सबसे मजेदार बात इसकी शुरुआत है, जहां स्क्रीन पर लिखा दिखाई देता है, ‘इंडिया की पहली 2000 करोड़ की फेक फिल्म’ यही लाइन दर्शकों का ध्यान खींच लेती है और आगे शुरू होता है हंसी से भरपूर सफर. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के लिए मुंबई के YRF स्टूडियो में शानदार इवेंट रखा गया, जहां फिल्म की स्टारकास्ट ने जमकर मस्ती की.

---विज्ञापन---

परेश रावल और राजपाल यादव की मौजूदगी दिलाएगी पुरानी याद

ट्रेलर में हर कलाकार को अपनी छाप छोड़ने का मौका मिला है. अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, राजपाल यादव, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकी श्रॉफ और जॉनी लीवर जैसे कलाकार अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को खूब गुदगुदाते नजर आते हैं. ट्रेलर में कई ऐसे पल हैं जो दर्शकों को अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की सुपरहिट फिल्म ‘हेरा फेरी’ की याद दिलाते हैं.

फिर थिएटर में चलेगा जादू

दोनों सितारों की नोकझोंक और मजेदार डायलॉग्स फिल्म की बड़ी खासियत बन सकते हैं. वहीं परेश रावल की मौजूदगी कॉमेडी का स्तर और बढ़ा देती है. कहानी की झलक से पता चलता है कि फिल्म के किरदार एक बड़ी फिल्म बनाने के मिशन पर हैं, लेकिन इस दौरान उनके सामने कई मजेदार और अजीबोगरीब परिस्थितियां आती हैं. यही अफरा-तफरी ट्रेलर को और मनोरंजक बनाती है.

इन सितारों से सजी है फिल्म

फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है. ‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकी श्रॉफ, उर्वशी रौतेला, परेश रावल, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और दलेर मेहंदी समेत कई कलाकार नजर आएंगे.

---विज्ञापन---

तो क्या तैयार हैं आप?

बॉलीवुड की सबसे बड़ी मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्मों में शामिल यह फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ट्रेलर को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स को देखते हुए फिल्म से दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं.

First published on: Jun 11, 2026 02:19 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola