Nora Fatehi Fifa World Cup 2026: बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल म्यूजिक एल्बम्स तक अपने डांस और हुस्न का जलवा बिखेरने वाली एक मशहूर कनाडाई मूल की डांसर ने एक बार फिर पूरी दुनिया को अपनी धुन पर नचाने की तैयारी कर ली है. दुनिया के सबसे बड़े स्पोर्ट्स इवेंट के मंच पर इस हसीना की एक बार फिर से ग्रैंड एंट्री हो गई है, जहां उनका नया इंटरनेशनल ट्रैक रिलीज होते ही इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रहा है. विदेशी कलाकारों के साथ मिलकर तैयार किए गए इस एंथम सॉन्ग को सुनकर खेल प्रेमी और फैंस दीवाने हो गए हैं. आखिर क्या है नोरा का यह नया धमाका?
Siir Siir ट्रैक से फीफा के मंच पर दोबारा मचाया तहलका
नोरा फतेही का नया इंटरनेशनल कोलैबोरेशन गाना siir siir फीफा वर्ल्ड कप 2026 के म्यूजिक एंथम के तौर पर रिलीज कर दिया गया है. इस तगड़े ट्रैक को मशहूर प्रोड्यूसर संजय (Sanjoy) ने प्रोड्यूस किया है और इसमें फ्रांस के मशहूर आर्टिस्ट वेजीड्रीम (Vegedream) ने भी अपनी आवाज दी है. पॉप और आरएंडबी (R&B) म्यूजिक के फ्यूजन से बना यह गाना फुटबॉल के दीवानों में एक अलग ही जोश भर रहा है.
नोरा फतेही के ग्लोबल करियर का एक और बड़ा मील का पत्थर
यह नया प्रोजेक्ट नोरा फतेही के करियर के लिए एक बहुत बड़ी ऐतिहासिक कामयाबी है, जो उन्हें बॉलीवुड स्टार से एक ग्लोबल एंटरटेनर के रूप में स्थापित करती है. इस एंथम के जरिए नोरा साल इस साल के फीफा वर्ल्ड कप के जश्न का मुख्य हिस्सा बन गई हैं, जहां वे दुनिया भर के बड़े-बड़े इंटरनेशनल सिंगर्स के साथ इस सबसे बड़े खेल टूर्नामेंट के मंच को शेयर करती नजर आएंगी.
वर्ल्ड कप के मेजबान देशों और नोरा के बैकग्राउंड का खास कनेक्शन
दिलचस्प बात यह है कि नोरा फतेही का खुद का जीवन कई संस्कृतियों से जुड़ा हुआ है. वह कनाडाई मूल की हैं, उनके माता-पिता मोरक्को से ताल्लुक रखते हैं और उन्हें असली स्टारडम भारत (बॉलीवुड) में मिला है. नोरा की यह इंटरनेशनल पहचान इस बार के फीफा वर्ल्ड कप के लिए बिल्कुल परफेक्ट बैठती है, क्योंकि फीफा वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी भी संयुक्त रूप से तीन देश यानी अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको मिलकर कर रहे हैं.
साल 2022 के वर्ल्ड कप में भी दिखा चुकी हैं जलवा
यह पहली बार नहीं है जब नोरा फतेही का नाम फीफा वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच से जुड़ा है. इससे पहले साल 2022 में कतर में आयोजित हुए फीफा वर्ल्ड कप के ऑफिशियल एंथम ‘लाइट द स्काई’ (Light The Sky) में भी नोरा फतेही नजर आई थीं. इतना ही नहीं, उन्होंने कतर वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी (समापन समारोह) में स्टेडियम के बीचों-बीच लाइव परफॉर्मेंस देकर पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था.
सोशल मीडिया पर फैंस और भारत के दर्शकों का मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स
‘siir siir’ गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. भारत और दक्षिण एशिया के फैंस नोरा की इस इंटरनेशनल अचीवमेंट पर गर्व महसूस कर रहे हैं. फैंस गाने में नोरा के जबरदस्त डांस मूव्स, उनकी एनर्जी और लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि नोरा ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे केवल बॉलीवुड तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी राज कर रही हैं.