---विज्ञापन---

मानसिक तनाव से गुजर रहा 58 साल का ये हैंडसम एक्टर, सोशल मीडिया पर छलका दर्द

Handsome Tv Actor Battling Depression: टीवी की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले एक्टर इन दिनों गहरे मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: May 13, 2026 23:14
Share :

Handsome Tv Actor Battling Depression: क्रिकेट के मैदान से टीवी की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर सलील अंकोला एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. एक्टर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, उनकी मौजूदा हालत जानने के बाद हर कोई उनके लिए इमोशनल हो गया है. खबरों के अनुसार, 58 साल के एक्टर सलील इन दिनों गहरे मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं और डिप्रेशन के शिकार हो गए हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो सलील को उनकी मां के निधन ने अंदर तक तोड़ दिया है. एक्टर अब खुद को संभालने के लिए उन्होंने रिहब सेंटर का सहारा ले रहे हैं.

बता दें कि अक्टूबर 2024 में सलील अंकोला की मां का निधन हुआ था. मां के जाने का दर्द वह सहन नहीं कर पाए. हाल ही में उन्होंने खुद को पुणे के पास एक मेंटल हेल्थ केयर सेंटर में भर्ती कराया है. उनकी पत्नी रिया अंकोला ने खुद इस बात की पुष्टि की है और कहा है कि पूरा परिवार सलील के साथ मजबूती से खड़ा है. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: May 13, 2026 10:57 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.