---विज्ञापन---

टीवी के ‘इश्कबाज’ एक्टर की पत्नी ने किया ये हैरान कर देने वाला काम, तारीफ करते नहीं थक रहे फैंस

Ishqbaaaz Fame Actor Wife Post Viral: 'इश्कबाज' फेम एक्टर की पत्नी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने एक नेक काम किया है.

---विज्ञापन---

Ishqbaaaz Fame Actor Wife Post Viral: टीवी के फेमस एक्टर नकुल मेहता एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार नकुल अपनी किसी फिल्म या प्रोजेक्ट की वजह से नहीं, बल्कि अपनी सिंगर पत्नी जानकी पारेख के कारण खबरों में आए हैं. हाल ही में जानकी पारेख ने कुछ ऐसा कर दिखाया है, जिसके लिए उनकी तरफ तारीफ हो रही है. दरअसल, जानकी ने NICU (Neonatal Intensive Care Unit) के बच्चों के लिए अपना ब्रेस्ट मिल्क डोनेट किया है. उनके इस काम की हर तरफ खूब सराहना हो रही है. चलिए आपको यह पूरा माजरा समझाते हैं.

ब्रेस्ट मिल्क के 90 पैकेट…

‘इश्कबाज’ फेम नकुल मेहता की पत्नी जानकी पारेख ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने एक नेक काम किया है. जानकी ने बताया कि उन्होंने NICU के बच्चों के लिए बने एक मिल्क बैंक को अपने ब्रेस्ट मिल्क के 90 पैकेट दान किए हैं. इसके साथ ही उन्होंने यह बताया कि वह यह दूध पिछले कई महीनों से इकट्ठा कर रही हैं.

---विज्ञापन---

मुझे नहीं पता था…

अपने ब्रेस्ट मिल्क के 90 पैकेट के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए जानकी ने एक इमोशनल पोस्ट लिखा, ‘मैंने कल मिल्क बैंक को अपनी पहली डोनेशन के तहत अपने ब्रेस्ट मिल्क के 90 पैकेट दिए. मैं सच में इस चीज़ के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थी, मुझे नहीं पता था कि इससे मैं इतनी इमोशनल हो जाऊंगी. मेरे मन में कई तरह की भावनाएं उमड़ रही थीं और मैं दिन भर रुक-रुक कर रो रही थी.’

छोटे-छोटे दूध के पैकेट

जानकी ने आगे लिखा, ‘रूमी (उनकी बेटी) अब नौ महीने की हो गई है. वह अभी भी खुशी-खुशी दूध पी रही है, लेकिन अब वह कुछ खाना भी ले रही है. मुझे कहीं न कहीं पता था कि यह काम करने का यही सही समय है. मुझे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि इन छोटे-छोटे दूध के पैकेट में मेरे लिए इतने इमोशन छिपे हुए हैं. क्योंकि मेरे लिए यह सिर्फ दूध नहीं था. यह डिसिप्लिन, मेहनत और प्यार था. पिछले कुछ महीनों में मेरे शरीर ने जो कुछ सहा है, उसका एक बड़ा हिस्सा इन पैकेट में शामिल है.’

First published on: May 23, 2026 08:45 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.