---विज्ञापन---

54 साल पुराना वो पार्टी सॉन्ग, जिसके लिरिक्स पर मचा था बवाल, रेडियो-टीवी पर हो गया था बैन

Bollywood Song Banned: 54 साल पहले आए इस गाने की धुन सुनकर लोग आज भी थिरकने लगते हैं. लेकिन रिलीज के समय इस गाने की लिरिक्स को लेकर खूब बवाल मचा था.

---विज्ञापन---

Dum Maro Dum

Bollywood Song Banned: पुराने हिंदी गानों की बात ही अलग है. आज भी श्रोता उन गानों को बेहद पसंद करते हैं. बल्कि अब सोशल मीडिया के जमाने में आए दिन पुराने गाने वायरल होते रहते हैं. बॉलीवुड में कई ऐसे पॉपुलर गाने भी रहे, जिनके बोल को लेकर काफी हंगामा हुआ. इन गानों को टीवी और रेडियो पर बैन भी किया गया. आज हम आपको 54 साल पुराने एक ऐसे ही गाने के बारे में बता रहे हैं.

54 साल पुराना गाना

54 साल पहले रिलीज हुआ ये सुपरहिट गाना आज हर पार्टी की शान है. लोग इसकी धुन सुनते ही थिरकने लगते हैं. लेकिन क्या आपको पता जब ये गाना रिलीज किया तो इसने ऑडियंस को ऑफेंड कर दिया था. गाने पर इतना बवाल मचा कि इसे रेडियो और टीवी पर ही बैन कर दिया गया. वहीं इसे रिलीज होने से पहले ही फिल्म के हीरो और डायरेक्टर इसे डिलीट भी करवाना चाहते थे. लेकिन बाद में ये कल्ट क्लासिक बन गया और भी खूब पसनद किया जाता है.

---विज्ञापन---
dum maro dum song

डिलीट करवाना चाहते थे देव आनंद

इस गाने को आवाज दी आशा भोसले ने दी थी. जी हम बात कर रहे हैं देव आनंद की फिल्म हरे कृष्णा हरे रामा के गाने दम मारो दम (Dum Maaro Dum) की, जिसे खुद देव आनंद डिलीट करवाना चाहते थे. फिल्म फिल्म हरे कृष्णा हरे रामा का निर्देशन देव आनंद ने किया था और वो फिल्म में लीड हीरो के रूप में भी शामिल थे. इस फिल्म में उनके साथ जीनत अमान, मुमताज और प्रेम चोपड़ा भी लीड रोल में थे. ये फिल्म एंटी-ड्रग मैसेज देने के लिए बनाई गई थी. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने जबरदस्त कामयाबी हासिल की.लेकिन इसका गाना ‘दम मारो दम’ पर काफी विवाद हुआ.

रेडियो-टीवी पर किया गया बैन

गाना ‘दम मारो दम’ के बोल दिग्गज गीतकार आनंद बख्शी ने लिखे थे. बताया जाता है इस गाने के बोल सुनकर खुद देव आनंद इसे फिल्म से डिलीट करवाना चाहते थे. मगर गाने को आवाज देने वालीं गायिका आशा भोसले ने उन्हें रोक दिया और कहा कि ये गाना हिट होगा, जो बाद हुआ भी. हालांकि, रिलीज के बाद गाने के बोल पर काफी बवाल मचा. इसे उस समय रेडियो पर बैन कर दिया गया. वहीं सालों तक इसे दूरदर्शन चैनल पर भी बैन किया गया.

---विज्ञापन---
First published on: May 23, 2026 09:07 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.