Friday, 23 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

एक्स शाहिद कपूर पर करीना ने लुटाया प्यार! सालों बाद लगाया गले, IIFA 2027 में दिखी ‘आदित्य-गीत’ की केमिस्ट्री

Kareena Kapoor Hugs Shahid Kapoor Video Viral: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और करीना कपूर खान का एक वीडियो सामने आया है, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Kareena Kapoor Hugs Shahid Kapoor Video Viral: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई एक्टर्स और एक्ट्रेसेस हैं, जिनका रिश्ता हमेशा खबरों और सुर्खियों का हिस्सा बनता है. ऐसे एक्टर्स की लिस्ट में करीना कपूर खान और शाहिद कपूर भी शामिल हैं. इनके बीच का लव अफेयर और ब्रेकअप दोनों ही जगजाहिर था. अब सालों बाद एक बार फिर से करीना और शाहिद लाइमलाइट में छाए हुए हैं. दरअसल, करीना और शाहिद का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें करीना भरी महफिल में अपने एक्स बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर को गले लगाती नजर आ रही हैं. अब सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

करीना ने शाहिद को लगाया गले

वायरल हो रहा करीना और शाहिद का ये वीडियो IIFA 2027 के इवेंट से सामने आया है, जिसे एक पैपराजी पेज पर पोस्ट किया गया. इस वीडियो में करीना मुंबई के IIFA 2027 इवेंट में शाहिद को गले लगाकर मुस्कुराती हुई दिख रही हैं. इसके बाद शाहिद ने भी उनका हालचाल पूछा, जिसके जवाब में करीना ने ‘हां, बढ़िया’ का इशारा किया है. फैंस के बीच करीना और शाहिद का ये वीडियो इतना पसंद किया जा रहा है कि कुछ ही घंटों में इसे मिलियन्स में व्यूज मिल गए हैं.

---विज्ञापन---

फैंस को दिखी ‘आदित्य-गीत’ की केमिस्ट्री

इतना ही नहीं, कई फैंस ने वीडियो पोस्ट के कमेंट सेक्शन में ‘जब वी मेट’ की पुरानी यादों की लहरों से घेर दिया. जैसे एक फैन ने कमेंट में लिखा, ‘यह देखकर मैं इमोशनल क्यों हो रहा हूं?’ दूसरे फैन ने लिखा, ‘हम इतने खुश क्यों हैं?’ वहीं, एक अन्य ने कमेंट में लिखा, ‘जब वी मेट 2.0’. एक और फैन ने लिखा, ‘बेबो ने बॉलीवुड के लिए एक और बेहतरीन मिसाल कायम की है. अपने एक्स पार्टनर से इस तरह मिलें, जैसे आप सच में आगे बढ़ चुके हैं और एक-दूसरे के लिए मन में कोई कड़वाहट नहीं है. ऐश्वर्या और सलमान इससे सीख ले सकते हैं.’

करीना और शाहिद का लुक

IIFA 2027 के इस इवेंट में करीना बॉसी लुक में नजर आईं. उन्होंने ब्लैक लेदर स्कर्ट सूट पहना था, जिसमें वो बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं. वहीं, शाहिद कपूर ने व्हाइट सूट पहना था. इस इवेंट में सलमान खान को भारी सिक्योरिटी के साथ आते हुए भी देखा गया.

First published on: Oct 23, 2026 11:38 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो