Wednesday, 23 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

बेटे को गोद लेते ही फूट-फूटकर रोने लगे यूट्यूबर अनुराग डोभाल, बोले- मेरे बच्चे के लिए…

YouTuber Anurag Dobhal Breaks Down For Son: फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल का अपने बेटे के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें 'बिग बॉस 17' के कंटेस्टेंट फूट-फूटकर रोते नजर आ रहे हैं.

YouTuber Anurag Dobhal Breaks Down For Son: फेमस यूट्यूबर और ‘बिग बॉस 17’ के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल इन दिनों अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे हैं. हाल ही में उनकी पत्नी रितिका चौहान ने एक बेटे को जन्म दिया है. जिसकी पहली तस्वीर रितिका ने अपने सोशल मीडिया की और फैंस को ये गुड न्यूज दी. वहीं, खबर सुनने के बाद अनुराग डोभाल की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा. अनुराग बिना समय गवांए तुरंत अपने बच्चे और बीवी के पास पहुंचे. जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. चलिए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में आखिर क्या है.

पहली बार बेटे को गोद में उठाया

अनुराग डोभाल ने 28 मार्च को अपने फैंस के साथ एक बहुत प्राइवेट और इमेशनल मुमेंट शेयर किया है. यूके07 राइडर के नाम से मशहूर अनुराग ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बच्चे के जन्म की खबर सुनकर टूट पैरों के साथ पत्नी रितिका चौहान और बेटे के पास पहुंचे. वीडियो में अनुराग डोभाल अपने नवजात बेटे को पहली बार गोद में उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने सभी के दिल छू लिए.

---विज्ञापन---

बेटे को गोद लेते ही फूट-फूटकर रोने लगे यूट्यूबर

दरअसल, वीडियो में यूट्यूबर अनुराग डोभाल जैसे ही अपने बेटे को गोद में उठाते हैं, उनकी आंखों से आंसू बहने लगते हैं. अपने बेटे को गोद में लिए हुए अनुराग फूट-फूटकर रोने लगते हैं. इस दौरान वो अपने बेटे के माथे पर किस करते हैं. इस वीडियो के शेयर करते हुए उन्होंने एक दिल छू लेने वाला कैप्शन भी दिया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘दूसरा जन्म मेरे बच्चे के लिए…’

फैंस ने दी शुभकामनाएं

अनुराग डोभाल की पोस्ट पर कई सोशल मीडिया स्टार्स और फैंस ने रिएक्ट किया और उन्हें इस खुशखबरी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं, जहां एक यूजर ने कहा, ‘अब एक पिता की तरह व्यवहार करो, मेरे भाई.’ एक अन्य यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘भाई, इसके लिए अपनी जिंदगी समर्पित कर दो, कुछ नहीं तो… इस बच्चे को दुनिया का सबसे खुश बच्चा बना दो.’

---विज्ञापन---

First published on: Mar 29, 2026 11:12 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola