Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

विनेश की लव स्टोरी में जुड़ेगा ‘नया चैप्टर’, शादी के 7 साल बाद रेसलर ने फैंस को दी गुड न्यूज!

Vinesh Phogat Pregnancy: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने अपनी शादी के 7 साल बाद फैंस को खुशखबरी दी है। विनेश बीते साल 2024 में पेरिस ओलंपिक्स में बाहर होने के कारण काफी चर्चा में बनी रही थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है कि वे मां बनने वाली हैं।

---विज्ञापन---

Vinesh Phogat shares pregnancy news with husband Somvir Rathee, expecting their first child
सोमवीर और विनेश फोगाट

Vinesh Phogat Pregnancy: हरियाणा के जुलाना से कांग्रेस पार्टी की विधायक और रेसलर विनेश फोगाट मां बनने वाली हैं। विनेश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस से साझा की है। विनेश ने साल 2018 में पहलवान सोमवीर राठी से शादी रचाई थी। फोगाट ने साल 2024 में पेरिस ओलंपिक्स के बाद कुश्ती से संन्यास ले लिया था। शादी के करीब 7 साल बाद विनेश मां बनने वाली हैं।

25 अगस्त 1994 में हरियाणा के चरखी दादरी में जन्म लेने वाली विनेश एक ऐसे परिवार से आती हैं, जिनके खून में ही कुश्ती है। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने की हैट्रिक भी लगाई है। साल 2014, 2018 और 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में भी उन्होंने सफलता हासिल की है। 2018 के एशियाई खेलों में भी उन्होंने गोल्ड मेडल जीता है और 2014 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने में वे सफल रही हैं। साल 2014 में उनको अर्जुन और 2022 में उनको पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

---विज्ञापन---

संन्यास के बाद राजनीति में रखा कदम

साल 2024 में पेरिस में हुए ओलंपिक्स से विनेश को डिसक्वालीफाई कर दिया गया था। फाइनल मैच से ठीक पहले उनका वजन लिमिट से 100 ग्राम अधिक पाया गया था। ओलंपिक्स के बाद विनेश भारत लौटीं तो कुछ दिन बाद ही उन्होंने कुश्ती से संन्यास ले लिया। इसके बाद विनेश ने राजनीति में एंट्री मारी। उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की और साल 2024 में हरियाण विधानसभा चुनाव में जुलाना सीट से जीत हासिल की।

ये भी पढ़ें- ‘Crazxy’ का बदला क्लाइमेक्स, सोहम शाह ने सीरियस लिया ऑडियंस का रिएक्शन!

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vinesh Phogat (@vineshphogat)

---विज्ञापन---

First published on: Mar 06, 2025 09:43 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola