Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

सिंगर Teji Kahlon पर कनाडा के इस गैंग ने चलाई गोलियां, बोले- ‘ये गोलीबारी हमने करवाई’

Punjabi Singer Teji Kahlon Firing Case: फेमस पंजाबी सिंगर तेजी कहलों पर कनाडा में एक जानलेवा हमला हुआ. यहां सिंगर पर खुलेआम फायरिंग की गई. कनाडा के रोहित गोदारा के गैंग ने इसकी जिम्मेदारी ली.

---विज्ञापन---

Punjabi Singer Teji Kahlon Firing Case
तेजी कहलों पर जानलेवा हमला

Punjabi Singer Teji Kahlon Firing Case: कनाडा में फेमस पंजाबी सिंगर तेजी कहलों पर फायरिंग हुई है. सिंगर पर हुई इस गोलीबारी ने एक बार फिर कनाडा से लेकर पंजाब तक दहला कर रख दिया है. तेजी कहलों पर हुए इस हमले की जिम्मेदारी कनाडा में बैठे रोहित गोदारा के गैंग ने ली है. इस गैंग की तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया गया, जिसमें गैंग ने सिंगर पर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी लेते हुए तेजी कहलों को आखिरी चेतावनी दी है. चलिए जानते हैं कि कनाडा के गैंग ने सिंगर तेजी कहलों को चेतावनी में क्या कुछ कहा?

ये गोलीबारी हमने करवाई…

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित गोदारा गैंग के गैंगस्टर महेन्द्र सरन ने सोशल मीडिया पर धमकी से भरा पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में पोस्ट में लिखा, ‘तेजी कहलों पर जो गोलीबारी हुई है वो हमने करवाई है. उसके (तेजी कहलों) के पेट में गोलियां लगी हैं. इससे उसे समझ में आया तो ठीक नहीं तो अगली बार मार देंगे. पोस्ट में आगे लिखा, ‘ये हमारे दुश्मनों को हथियार सप्लाई करता था और हम लोगों की जासूसी करवाता था. इसके अलावा हम पर अटैक करने की प्लानिंग करता था. इसलिए उस पर ये हमला करवाया गया है.’

---विज्ञापन---

लास्ट वॉर्निंग दे रहें हैं…

इस पोस्ट में गैंगस्टर ने तेजी केहलों को आखिरी चेतावनी देते हुए लिखा, ‘अगर इसके बाद भी किसी ने हमारे गैंग की तरफ आंख उठाकर भी देखा तो उसके घरवालों को भी नहीं बख्शेंगे. इस बार तो चेतावनी दे रहे हैं. अगर आगे फिर अगर ऐसा कुछ हुआ तो इसे अपनी जान देनी पड़ेगी.’ पोस्ट में आगे लिखा कि ‘ये चेतावनी उन लोगों के लिए भी है जो हमारे दुश्मनों की मदद कर रहे हैं.’

यह भी पढ़ें: ‘फकीर’ सिंगर Rishabh Tandon का निधन, दोस्त ने बताया कैसे हुई मौत

---विज्ञापन---

सेलिब्रिटी पर फायरिंग के केस

इससे पहले भी इंडियन सेलिब्रिटी पर फायरिंग के केस सामने आ चुके हैं. कुछ दिनों पहले ही कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर फायरिंग हुई थी. वहीं, कुछ महीनों पहले एल्विश यादव के घर पर भी फायरिंग हुई थी.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 22, 2025 10:33 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola