Ranbir-Alia Reception: बॉलीवुड के न्यूली वेडेड कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बने हुए है। करीब 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 14 अप्रैल को रणबीर और आलिया ने शादी रचाई है। प्राइवेट वेडिंग फंक्शन के बाद इस कपल ने अपने क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली के लिए एक पार्टी होस्ट की जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
नीतू कपूर (Neetu Kapoor) अपने बेटे रणबीर और बहू आलिया भट्ट की रिसेप्शन पार्टी (Ranbir Alia Wedding Reception) में बेटी रिद्धिमा कपूर और दामाद भरत साहनी के साथ पहुंचीं। इस दौरान दोनों मां-बेटी अपने लुक से कहर ढा रही थीं। नीतू कपूर ग्रीन कलर की शिमर वाली ड्रेस में काफी सुदंर लग रही हैं। इस लुक को नीतू ने सिंपल मेकअप और कर्ली बालों से पूरा किया। वहीं, रिद्धिमा ब्लैक कलर की ड्रेस में काफी सुंदर लग रही हैं। दोनों की पिक्चर्स सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है।
https://www.instagram.com/p/Cca1xpwq1D-/
जानकारी के लिए बता दें कि रणबीर और आलिया की शादी में परिवार वालों के अलावा दोनों के दोस्त भी शाामिल हुए थे, जिसमें करण जौहर (KaranJohar), अयान मुखर्जी, अनुष्का रंजन, आकांशा रंजन कपूर समेत कई स्टार्स शामिल हैं और अब रिसेप्शन पार्टी में भी यही सेलेब्स नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
इसके अलावा, आलिया और रणबीर के इस खास मौके पर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान, अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (MalaikaArora), श्वेता बच्चन, शकुन बत्रा, रोहित धवन और उनकी पत्नी जान्हवी, लव रंजन और उनकी पत्नी अलीशा वैद, संगीत संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती समेत कई सितारे शामिल हुए हैं।
आपको बता दें कि बीते दिनों नीतू कपूर ने ऐसा कहा था कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट रिसेप्शन नहीं करेंगे। हालांकि कपल ने शादी की तरह अपनी वेडिंग रिसेप्शन भी काफी प्राइवेट रखी और फैमिली के अलावा सिर्फ क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल हुए।