---विज्ञापन---

June में बॉक्स ऑफिस पर मचेगा बवाल, यश की टॉक्सिक से टकराएंगी ये फिल्में

यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक जून के महीने में रिलीज होने वाली है और इस फिल्म का लोग लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं. वहीं टॉक्सिक के साथ-साथ दो ऐसी फिल्में भी रिलीज होंगी, जिनकी इससे टक्कर होगी.

Toxic
Toxic

बॉलीवुड से लेकर साउथ तक, हर महीने कई फिल्में रिलीज होती हैं. वहीं, मई और जून के महीने में भी तमाम मूवीज रिलीज होने वाली हैं. वहीं, यश की टॉक्सिक की रिलीज का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म के टीजर से ही लोग दीवाने हो गए हैं. जिसमें खतरनाक एक्शन, शानदार वीएफएक्स, और कई ऐसे सींस देखने को मिले थे, जिससे लोगों की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई थी.

टॉक्सिक में नजर आएंगे ये कलाकार

वहीं, यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक सिनेमाघरों में 4 जून को रिलीज होगी. इस मूवी की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. इस मूवी में यश के अलावा तारा सुतारिया, नयनतारा, हुमा कुरैशी, कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत जैसी एक्ट्रेसेस नजर आएंगी. फिल्म का डायरेक्शन गीतू मोहनदास ने किया है. इस फिल्म के साथ टक्कर के कारण कई बड़ी मूवीज ने अपनी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है. हालांकि इस मोस्ट अवेटेड फिल्म से कुछ एक ऐसी मूवीज भी हैं, जिनकी टक्कर होने वाली है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

---विज्ञापन---

‘राव बहादुर’

दरअसल, राव बहादुर एक तेलुगु फिल्म है, जिसका डायरेक्शन वेंकटेश माहा ने किया है. इस फिल्म के निर्माता महेश बाबू और उनकी पत्नी नम्रता शिरोडकर हैं. फिल्म में लीड रोल में सत्यदेव कांचराना नजर आएंगे. फिल्म सिनेमाघरों में 5 जून को रिलीज होगी. यह टॉक्सिक की रिलीज के अगले दिन दस्तक देगी.

---विज्ञापन---

जून में रिलीज होगी ‘बंदर’

इसके अलावा लिस्ट में बॉबी देओल स्टारर फिल्म बंदर का नाम भी शामिल है. जिसका डायरेक्शन अनुराग कश्यप ने किया है. जिसकी हाल ही में रिलीज डेट बदली गई है. फिल्म सिनेमाघरों में 5 जून को रिलीज होगी. यानी कि यह यश की टॉक्सिक की रिलीज के अगले दिन दस्तक देगी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- जब इस मुस्लिम एक्ट्रेस ने रचाई हिंदू से शादी, तो मचा बवाल; शादी में पहुंचा था सिर्फ 1 बाराती

---विज्ञापन---
First published on: Apr 27, 2026 04:45 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.