---विज्ञापन---

मुस्लिम एक्टर ने हिंदू एक्ट्रेस पर बनाया ये चीज खाने का दबाव? वायरल वीडियो देख भड़के लोग

Shiyas Kareem and Anumol Anukutti News: क्या किसी को उसकी पसंद के खिलाफ खाने के लिए मजबूर करना सही है? शियास करीम इसी सवाल के घेरे में हैं. एक पार्टी के दौरान अपनी को-स्टार अनुमोल अनुकुट्टी का मजाक उड़ाने और उन्हें बीफ खाने के लिए दबाव डालने के चलते एक्टर अब ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं.

Shiyas Kareem and Anumol Anukutti News: मलयालम अभिनेता शियास करीम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने फैंस और आम जनता के बीच गहरी नाराजगी पैदा कर दी है. वीडियो में शियास करीम अपनी दोस्त और अभिनेत्री अनुमोल अनुकुट्टी को बार-बार बीफ खाने के लिए उकसाते दिख रहे हैं. जब अनुमोल ने यह कहकर मना किया कि वे डाइट पर हैं, तो शियास ने उन पर राजनीतिक तंज कसते हुए उनसे पूछा कि क्या वह बीजेपी की समर्थक हैं. इस व्यवहार पर अब लोग सोशल मीडिया पर एक्टर को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं.

दबाव और तंज का वीडियो

वीडियो में शियास करीम अनुमोल को बार-बार बीफ ऑफर कर रहे हैं. अनुमोल के मना करने के बावजूद, उन्होंने मजाक उड़ाते हुए कहा कि क्या वह बीजेपी समर्थक हैं. उनका यह राजनीतिक तंज लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया, क्योंकि अनुमोल ने स्पष्ट रूप से मना कर दिया था.

---विज्ञापन---

नेटिजन्स का फूटा गुस्सा

सोशल मीडिया पर शियास के खिलाफ लोगों का गुस्सा साफ दिख रहा है. कई यूजर्स का कहना है कि किसी को उसकी पसंद के खिलाफ कुछ भी खाने के लिए मजबूर करना या उसका मजाक उड़ाना बेहद गलत है. लोगों ने शियास को अपनी गरिमा बनाए रखने की सलाह दी है.

पोर्क बनाम बीफ की बहस

ट्रोलिंग के दौरान कई यूजर्स ने शियास से तीखा सवाल पूछा है कि अगर अनुमोल उन्हें पोर्क (सूअर का मांस) खाने के लिए मजबूर करतीं, तो क्या उन्हें अच्छा लगता? यह सवाल एक्टर की मानसिकता पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगा रहा है.

एक्टर के समर्थन में भी उठी आवाज

विवाद के बीच शियास के कुछ प्रशंसक उनका बचाव भी कर रहे हैं. उनका तर्क है कि अनुमोल और शियास अच्छे दोस्त हैं और अनुमोल पहले भी बीफ खाती रही हैं, इसलिए शियास ने बस एक मजाक में उन्हें ऐसा कहा था. हालांकि, यह तर्क भी विरोध करने वालों को शांत करने में नाकाम रहा है.

दोनों हस्तियों का बैकग्राउंड

शियास करीम और अनुमोल अनुकुट्टी, दोनों ही मलयालम इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं और दोनों ‘बिग बॉस’ से जुड़ चुके हैं. जहां शियास ‘बिग बॉस’ के पहले सीजन में थे, वहीं अनुमोल अनुकुट्टी ने ‘बिग बॉस’ सीजन 7 का खिताब जीता था. इतने बड़े प्लेटफॉर्म का हिस्सा रहने के बाद, इस तरह के विवाद ने उनकी छवि पर असर डाला है.

First published on: Apr 15, 2026 01:35 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.