---विज्ञापन---

इस फेमस सिंगर का हुआ निधन, 80 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

अमेरिका की जानी मानी सिंगर नेड्रा टैली रॉस, जो अपने बेहतरीन गानों के लिए जानी जाती थीं, उनका 80 साल की उम्र में निधन हो गया है.

Nedra Talley Ross
Nedra Talley Ross

अमेरिका की जानी मानी सिंगर नेड्रा टैली रॉस, जो अपने बेहतरीन गानों के लिए जानी जाती थीं. हालिया खबरों के मुताबिक उनका 80 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनकी बेटी ने नेड्रा के निधन की जानकारी शेयर की. सोशल मीडिया पर उन्होंने पोस्ट किया, जिसके मुताबिक 26 अप्रैल की सुबह उनकी निधन हो गया था.

नेड्रा की बेटी ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ” आज सुबह लगभग 8.30 हमारी मां नेड्रा टैली रॉस ईश्वर के पास चली गईं. वह अपने घर में अपने बेड पर सुरक्षित थीं, परिवार उनके करीब था और उन्हें पता था कि उन्हें प्यार किया जाता है. ईश्वर का शुक्रिया.

---विज्ञापन---

फैंस ने नेड्रा के निधन पर जताया दुख

वहीं, जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो 1960 के दशक के फेमस पॉप ग्रुप के फैंस और अन्य लोगों ने अपना दुख जताया. कई लोगों ने सिंगर को श्रद्धांजलि दी और उन्हें याद कर पोस्ट किया. इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा, “आपकी आत्मा को शांति मिले, देवदूत, अब सब लड़कियां फिर से एक साथ हैं. जबकि दूसरे ने लिखा, ” आज मेरा दिल बहुत दुखी है. एक न्यू यॉर्कर होने के नाते, रोनेट्स मेरे लिए बहुत स्पेशल था. हालांकि वह अब एक्टिवली परफॉर्म नहीं कर रही थी, लेकिन यह जानकार मुझे सुकून मिला कि रोनी की मौत के बाद नेड्रा हमारे बीच हैं. एस्टेले बेनेट, नेड्रा टैली और रोनी स्पेक्टर की आत्मा को शांति मिले. बता दें कि नेड्रा फेमस अमेरिकी ग्रुप द रोनेट्स का हिस्सा थीं.

---विज्ञापन---

कौन थीं नेड्रा

बता दें कि नेड्रा टैली रॉय एक फेमस सिंगर थीं. उन्होंने लगभग 1946 में अपने कजिन भाई बहनों एस्टेले बेनेट और रॉनी स्पेक्टर के साथ मिलकर सिंगिंग शुरू की थी. उनके पॉप ग्रुप द रोनेट्स की स्थापना कई सालों पहने 1957 में रॉनी ने की थी. वे अपने रिकॉर्ड तोड़ सॉन्ग ‘बी माई बेबी’ के लिए काफी फेमस थे. हालांकि ग्रुप ने केवल एक ही फूल लेंथ एल्बम जारी किया था. लेकिन फिर भी जमकर पॉपुलैरिटी हासिल की थी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- June में बॉक्स ऑफिस पर मचेगा बवाल, यश की टॉक्सिक से टकराएंगी ये फिल्में

---विज्ञापन---
First published on: Apr 27, 2026 05:20 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.