---विज्ञापन---

जब इस मुस्लिम एक्ट्रेस ने रचाई हिंदू से शादी, तो मचा बवाल; शादी में पहुंचा था सिर्फ 1 बाराती

भारतीय सिनेमा में तमाम ऐसी हसीनाएं हैं, जिन्होंने अलग धर्म में शादी की. हालांकि आज यह आम बात है, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब एक्टर और एक्ट्रेस के परिवार वाले दूसरे धर्म में शादी के लिए राजी नहीं होते थे. वहीं, आज हम गुजरे जमाने की एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा जो कि एक रूढ़िवादी मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती थीं,लेकिन उन्होंने एक हिंदू लड़के से शादी की थी. इतना ही नहीं बारात में सिर्फ 1 शख्स मौजूद था. तो चलिए जानते हैं उनके बारे में.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस जोहरा सहगल की. 27 अप्रैल को उनकी 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है. जोहरा का असली नाम जोहरा बेगम मुमताजउल्ला खान था. वह 1912 में रामपुर में जन्मी थी. जोहरा जब सिर्फ एक साल की थीं, तो उन्हें ग्लूकोमा नाम की एक बीमारी हो गई थी, जिससे उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी. इसके बाद उनके इलाज के लिए उनके पेरेंट्स उन्हें इंग्लैंड ले गए, जहां पर उनका इलाज हुआ और उसके बाद उनकी आंखें ठीक हुई.

---Advertisement---

वहीं, जोहरा जब पढ़ाई कर रही थीं, तो उनके परिवार वाले चाहते थे कि उनकी जल्द से जल्द शादी की जाए, लेकिन वह पढ़ना चाहती थीं और उन्हें बचपन से ही डांस में दिलचस्पी थी. हालांकि जब इस बारे में उनकी प्रिंसिपल को पता चला की उनके पेरेंट्स उनकी शादी करना चाहते हैं, तो उन्हें 10वीं क्लास में तीन बार फेल कर दिया, ताकि उनकी शादी न हो पाए. जिसका अहम कारण सिर्फ उनकी बड़ी बहन थी. क्योंकि शादी के बाद उनकी बड़ी बहन का बुरा हाल हो गया था.

जोहरा जैसा कि पढ़ाई के अलावा डांस में भी बहुत दिलचस्पी रखती थी. जिसके बारे में जब जोहरा के मामा को पता चला तो उन्होंने उनके पिता को इसके लिए मनाया. जिसके बाद जोहरा यूरोप गईं और वहां पर डांस स्कूल में एडमिशन लिया. वहां पर उन्हें डांस सिखाने वाले फेमस कोरियोग्राफर उदय शंकर थे और उसके बाद वह उनके डांस ग्रुप का हिस्सा बनी. उसके बाद उन्होंने इस डांस ग्रुप के साथ कई देशों में परफॉर्म किया.

---Advertisement---

उसके बाद जोहरा उदय के साथ भारत आ गईं और कल्चरल सेंटर में उनके साथ काम करने लगीं. इसी दौरान उनकी मुलाकात पेंटर, डांसर और साइंटिस्ट कामेश्वर सहगल से हुई. इस दौरान कामेश्वर और जोहरा को एक दूसरे से प्यार हो गया. जो कि उनसे 8 साल छोटे थे. जोहरा ने खुद अपनी लव स्टोरी के बारे में एक इंटरव्यू में बताया था कि, " मुझे वह अट्रैक्टिव लगे थे. चावल और फफूंद से उन्होंने अपनी जो बर्मी झोपड़ी बनाई थी, उसे देख मैं हैरान थी. कामेश्वर मुझेस आठ साल छोटे थे, फिर भी उन्होंने मेरी फीलिंग्स को समझा. हमने इलाहाबाद में सिविल मैरिज की थी, लेकिन रेलवे ट्रैक और सड़कें बंद होने के कारण हमारी शादी में सिर्फ एक ही बाराती था.

बता दें कि जोहरा और कामेश्वर की शादी से जमकर बवाल मचा था. दोनों के परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे. हालांकि धीरे-धीरे चीजें ठीक हुईं और फिर जोहरा कामेश्वर के साथ पाकिस्तान में जा बसीं और लाहौर में अपने डांस स्टूडियो की शुरुआत की. इसी बीच जब पाकिस्तान और भारत का विभाजन हुआ तो दंगे छिड़े.जिसके कारण जोहरा अपने पति के साथ एक साल का बच्चा लेकर मुंबई भाग आईं और उसके बाद उन्होंने पृथ्वी थिएटर में काम किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1946 में की. उनकी पहली फिल्म 'नीचा नगर' थी. इस मूवी क कांस फिल्म फेस्टिवल में भेजा गया था और यह पहली भारतीय फिल्म थी. जोहरा ने फिल्म इंडस्ट्री में लंबे वक्त तक काम किया है. उन्होंने 8 दशक तक काम किया है और वह तमाम फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. वह वीर जारा, सांवरिया. चीनी कम, दिल से, हम दिल दे चुके सनम, जैसी कई फिल्मों में दिखी हैं. बता दें कि 10 जुलाई 2014 को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था.

First published on: Apr 27, 2026 03:53 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.