---विज्ञापन---

live

Entertainment Hindi LIVE: रणबीर कपूर ने इस एक्टर के साथ फोटो खिंचवाने से किया मना, वजह जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Entertainment in Hindi LIVE: एक्टर रणबीर कपूर और आदित्य रॉय कपूर को सालों बाद एक साथ देखा गया. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आदित्य रॉय कपूर को सालों बाद एक साथ देखा गया. लेकिन इस दौरान रणबीर कपूर ने आदित्य रॉय कपूर के साथ फोटो खिंचवाने से मना कर दिया. दरअसल, ‘ये जवानी है दीवानी’ के ये दोनों एक्टर हाल ही में मुंबई के प्रोग्राम में पहुंचे. इस दौरान रणबीर के मजाकिया अंदाज ने भी सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. दरअसल, जब पैपराजी ने जब दोनों एक्टर को एक साथ पोज देने को कहा तो तभी रणबीर ने आदित्य रॉय कपूर के साथ फोटो फोटो खिंचवाने से किया मना कर दिया. रणबीर ने कहा, ‘नहीं, इसके साथ नहीं, ये बहुत हैंडसम है.’

आज बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना की पुण्यनतिथि है. आज ही के दिन साल 2017 में विनोद खन्ना ने इस दुनिया को अलिवादा कह दिया था. विनोद खन्ना ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1968 में आई फिल्म ‘मन का मीत’ से की थी. इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्म में काम किया. जिसमें ‘सच्चा झूठा’, ‘आन मिलो सजना ‘, ‘पूरब और पश्चिम’ और ‘हाथ की सफाई’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

---विज्ञापन---

हॉलीवुड एक्टर जाफर जेक्शन की बायोपिक फिल्म ‘माइकल’ ने तीसरे दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 5.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ फिल्म ने सिर्फ दो दिन में 16 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 2050 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. दूसरी तरफ रणवीर सिंह और आदित्य धर की मोस्ट सक्सेसफुल फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 39वें दिन 3.40 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ ही भारत में फिल्म का अब तक कलेक्शन 1130.59 करोड़ रुपये के पार जा चुका है. वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1777.52 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

---विज्ञापन---
11:27 (IST) 27 Apr 2026
Entertainment Hindi LIVE: तीन दिन शूटिंग के बाद फिल्म से बाहर हो गई थी ये खूबसूरत एक्ट्रेस

70 के दशक की बात है, जब बॉलीवुड में जया बच्चन और मौसमी चटर्जी दो सबसे बड़ी अभिनेत्रियां थीं. दोनों के बीच कॉम्पटीशन की खबरें अक्सर सुर्खियां बटोरती थीं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा एक फिल्म 'कोशिश' को लेकर हुई. मशहूर डायरेक्टर गुलजार की इस क्लासिक फिल्म में पहले मौसमी चटर्जी को कास्ट किया गया था. उन्होंने शूटिंग भी शुरू कर दी थी, लेकिन तीन दिन बाद ही उन्हें यह फिल्म छोड़नी पड़ी. आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक नई मां बनी एक्ट्रेस को यह फिल्म छोड़नी पड़ी और उनकी जगह जया बच्चन आ गईं? पूरी खबर यहां पढ़ें...

10:52 (IST) 27 Apr 2026
Entertainment Hindi LIVE: भरी महफिल में फूट-फूटकर रो पड़े आमिर खान!

बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान हाल ही में मुंबई में आयोजित 'एक दिन की महफिल' में बेहद भावुक नजर आए. अपने बेटे जुनैद खान की आने वाली फिल्म 'एक दिन' के प्रमोशन के दौरान, आमिर की आंखों में आंसू छलक आए. यह पल तब आया जब वे अपने बेटे के अभिनय और उसके करियर के सफर के बारे में बात कर रहे थे. एक पिता के तौर पर जुनैद के लिए उनका गर्व और प्यार साफ झलक रहा था. साई पल्लवी और जुनैद खान अभिनीत यह फिल्म 1 मई को रिलीज होने वाली है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

10:26 (IST) 27 Apr 2026
Entertainment Hindi LIVE: रणबीर कपूर ने इस एक्टर के साथ फोटो खिंचवाने से किया मना

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आदित्य रॉय कपूर को सालों बाद एक साथ देखा गया. लेकिन इस दौरान रणबीर कपूर ने आदित्य रॉय कपूर के साथ फोटो खिंचवाने से मना कर दिया. दरअसल, ‘ये जवानी है दीवानी’ के ये दोनों एक्टर हाल ही में मुंबई के प्रोग्राम में पहुंचे. इस दौरान रणबीर के मजाकिया अंदाज ने भी सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. दरअसल, जब पैपराजी ने जब दोनों एक्टर को एक साथ पोज देने को कहा तो तभी रणबीर ने आदित्य रॉय कपूर के साथ फोटो फोटो खिंचवाने से किया मना कर दिया. रणबीर ने कहा, ‘नहीं, इसके साथ नहीं, ये बहुत हैंडसम है.’

First published on: Apr 27, 2026 10:21 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.