---विज्ञापन---
दुनियाभर में इन 5 इंडियन सीरीज का तहलका, ओटीटी पर देखना न भूलें
इंडियन फिल्म इंडस्ट्री आज पूरे देशभर में नाम कमा रही है. ओटीटी के जरिए आज भारतीय फिल्में और सीरीज दुनियाभर में बड़ी आसानी से पहुंच रही हैं. सस्पेंस, थ्रिल, कॉमेडी और क्राइम से भरपूर इंडियन कहानियों को दुनियाभर के दर्शकों ने सराहा है. ऐसे में आज हम आपके लिए ओटीटी पर मौजूद 5 सबसे शानदार सीरीज लेकर आए हैं, जिन्हें दुनियाभर में काफी पसंद किया गया. इन सीरीज की कहानियों दर्शकों का दिल जीत लिया. अगर आप भी बेहतरीन कहानियों के शौकीन हैं, तो इन मास्टरपीस सीरीज को बिल्कुल मिस न करें.
दिल्ली क्राइम
इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर नेटफ्लिक्स की सीरीज 'दिल्ली क्राइम' है, जो इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स 2020 में बेस्ट ड्रामा सीरीज जीतने वाली पहली भारतीय सीरीज बनी. इस सीरीज की कहानी दिल्ली में हुए एक हाई-प्रोफाइल केस पर आधारित है. इसकी कहानी और किरदार को पूरी दुनिया में खूब सराहा गया.
मेड इन हेवन
प्राइम वीडियो पर मौजूद इस सीरीज की कहानी बड़ी दिलचस्प है. ये सीरीज मॉडर्न रिश्तों और समाज की उम्मीदों को बड़ी बारीकी से दिखाती है. इसे साल 2018 में इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स में इसे बेस्ट ड्रामा सीरीज के लिए नॉमिनेशन मिला था. इसकी कहानी आपको बेहद पसंद आएगी.
द नाइट मैनेजर
जियो हॉटस्टार पर मौजूद इस सीरीज ने इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स 2024 में नॉमिनेशन हासिल किया. आदित्य रॉय कपूर, शोभिता धुलिपाला और अनिल कपूर स्टारर इस सीरीज की कहानी दुनियाभर में काफी पसंद की गई है. एक बार आपको इसे जरूर देख लेनी चाहिए.
आर्या
सुष्मिता सेन स्टारर इस सीरीज की कहानी ने दुनियाभर के दर्शकों आकर्षित किया. इस सीरीज से एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने दमदार वापसी की है. अबतक इस सीरीज के तीन सीजन आ चुके हैं. इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
सेक्रेड गेम्स
सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर इस सीरीज को पूरी दुनिया में काफी पसंद किया गया. ये सीरीज नेटफ्लिक्स की सबसे देखी जाने वाली सीरीज की लिस्ट में शुमार है. इसे साल 2019 के इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स में नॉमिनेशन पाया था.