---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 Vs Michael Box Office Report: 3 दिन में ‘धुरंधर 2’ से आगे निकली फिल्म Michael, 2000 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

Dhurandhar 2 Vs Michael Box Office Report: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' पिछले 6 हफ्ते से सिनेमाघरों में छाई हुई है. इस बीच हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड बायोपिक फिल्म 'माइकल' रिलीज हुई, जो आते ही बॉक्स ऑफिस छा गई.

Dhurandhar 2 Vs Michael Box Office Report: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की मोस्ट सक्सेसफुल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का क्रेज 6 हफ्तों बाद भी सिनेमाघरों में बरकरार है, लेकिन अब फिल्म की कमाई का ग्राफ धीरे-धीरे नीचे गिरता जा रहा है. इसके बाद भी हर रोज फिल्म का कलेक्शन करोड़ों में हो रहा है. इसलिए रिलीज के 39 दिन बाद भी मूवी सिनेमाघरों में लगी हुई है. इसी बीच, 3 दिन पहले हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड बायोपिक फिल्म ‘माइकल’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इन 3 दिनों में फिल्म ने धुआंधार कमाई की है. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर इन दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है.

आगे निकली Michael

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, जाफर जेक्शन की मोस्ट अवेटेड बायोपिक फिल्म ‘माइकल’ ने तीसरे दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 5.1 करोड़ रुपये की कमाई की. पहले और दूसरे दिन के मुकाबले इस बायोपिक फिल्म ने तीसरे दिन काफी अच्छा कलेक्शन किया है. इसके साथ फिल्म ने भारत में अब तक 16 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. इससे अलावा फिल्म ने इंटरनेशनल लेवल पर भी फिल्म ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 2050 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

‘धुरंधर: द रिवेंज’ का टोटल कलेक्शन

वहीं, दूसरी तरफ रणवीर सिंह और आदित्य धर की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने अपने 39वें दिन भी ठीक-ठाक कलेक्शन किया. फिल्म ने अपने 6वें रविवार को बॉक्स ऑफिस पर 3.40 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इसी के साथ ही भारत में फिल्म ने अब तक कलेक्शन 1130.59 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. इसकी कुल ऑक्यूपेंसी 25.2% रही. 39वें दिन फिल्म ने हिंदी भाषा में 3.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं, कन्नड़ में 0.04 करोड़ रुपये, तमिल में 0.5 करोड़ रुपये और तेलुगु में 0.06 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1777.52 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

---विज्ञापन---
First published on: Apr 27, 2026 07:36 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.