Friday, 20 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

श्रीलीला को देखने के लिए बेकाबू हुई फैंस की भीड़, सिक्योरिटी को करनी पड़ी मशक्कत

Sreeleela: अपनी फिल्म 'ओम' का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने चेन्नई पहुंचीं एक्ट्रेस श्रीलीला थिएटर के बाहर फैंस की भारी भीड़ में घिर गईं. एक झलक पाने के लिए उमड़े लोगों के बीच उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए सिक्योरिटी गार्ड्स को काफी मशक्कत करनी पड़ी.

sreeleela mobbed by fans in chennai
sreeleela mobbed by fans in chennai

Sreeleela: साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस श्रीलीला (Sreeleela) की दीवानगी एक बार फिर सिर चढ़कर बोलती नजर आई है. अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘ओम’ (Om) का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने चेन्नई पहुंचीं श्रीलीला को थिएटर के बाहर फैंस ने इस कदर घेर लिया कि माहौल बेकाबू हो गया. सेल्फी और एक झलक पाने के लिए उमड़ी भारी भीड़ के बीच एक्ट्रेस बुरी तरह फंस गईं और उन्हें सुरक्षित कार तक पहुंचाने के लिए सिक्योरिटी को खासी मशक्कत करनी पड़ी. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

कमला सिनेमाज में फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने पहुंचीं श्रीलीला

श्रीलीला चेन्नई के कमला सिनेमाज में अपनी फिल्म ‘ओम’ का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने पहुंची थीं. थिएटर में अचानक एक्ट्रेस को देखकर वहां मौजूद दर्शक हैरान और खुश हो गए. स्क्रीनिंग के दौरान श्रीलीला ने फैंस का अभिवादन स्वीकार किया और उनके साथ कुछ खास पल साझा किए.

---विज्ञापन---

शो खत्म होने के बाद थिएटर के बाहर उमड़ी भारी भीड़

असली हलचल फिल्म खत्म होने के बाद तब मची जब श्रीलीला सिनेमाघर से बाहर निकलीं. उन्हें देखते ही फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा और हर कोई उनके साथ सेल्फी लेने या करीब से देखने के लिए बेताब दिखा. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस चारों तरफ से भीड़ में घिर गई हैं और आगे बढ़ने में उन्हें खासी दिक्कत हुई.

सिक्योरिटी गार्ड्स ने कड़ी मशक्कत से कार तक पहुंचाया

भीड़ के बेकाबू होने और अफरा-तफरी जैसे हालात बनने के बाद सिक्योरिटी टीम को तुरंत मोर्चा संभालना पड़ा. गार्ड्स ने किसी तरह भीड़ के बीच रास्ता बनाया और श्रीलीला को सुरक्षित उनकी गाड़ी तक पहुंचाया. इस पूरे वाकये के दौरान श्रीलीला शांत और संयमित नजर आईं.

फैंस के बीच फिल्म देखकर भावुक और उत्साहित हुईं एक्ट्रेस

फिल्म देखने के बाद मीडिया से बात करते हुए श्रीलीला ने इस अनुभव को बेहद खूबसूरत बताया. उन्होंने कहा कि यह किसी सपने के सच होने जैसा है और वह इस प्यार व मौके के लिए बेहद आभारी हैं. उनके मुताबिक हर कलाकार ने फिल्म में जान डाली है और दर्शकों को इसे देखकर अपना रिव्यू जरूर देना चाहिए.

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ भीड़ में घिरी श्रीलीला का वीडियो

थिएटर के बाहर उमड़ी भीड़ और सिक्योरिटी के बीच घिरी श्रीलीला का वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है. फैंस जहां उनकी लोकप्रियता और सादगी की तारीफ कर रहे हैं वहीं कई लोग भीड़भाड़ के बीच सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी चर्चा कर रहे हैं.

First published on: Nov 20, 2026 05:01 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो