Friday, 20 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

43 की उम्र में एक्टर लांस ब्रॉडवे का हुआ निधन, अपार्टमेंट की सीढ़ियों पर मिला शव

मशहूर अभिनेता और एक्स पेशेवर बेसबॉल खिलाड़ी लांस ब्रॉडवे का 43 साल की उम्र में निधन हो गया है. अभिनेता की अचानक हुई मौत की खबर ने उनके चाहने वालों को हैरान कर दिया है.

Lance Broadway
43 की उम्र में एक्टर लांस ब्रॉडवे का हुआ निधन, Photo Credit- Social Media/AI

हॉलीवुड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. मशहूर अभिनेता और एक्स पेशेवर बेसबॉल खिलाड़ी लांस ब्रॉडवे का 43 साल की उम्र में निधन हो गया है. अभिनेता की अचानक हुई मौत की खबर ने उनके चाहने वालों को हैरान कर दिया है. बताया जा रहा है कि उनका शव अमेरिका के टेक्सास स्थित डलास में एक अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स की सीढ़ियों पर मिला. फिलहाल उनकी मौत की वजह सामने नहीं आई है और मामले की जांच जारी है.

अपार्टमेंट की सीढ़ियों पर मिला एक्टर का शव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लांस ब्रॉडवे का शव 17 नवंबर को डलास में लव फील्ड एयरपोर्ट के पास स्थित एक अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में मिला. स्थानीय समय के अनुसार, शाम करीब 6.40 बजे इमरजेंसी कॉल मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी. हालांकि, घटनास्थल पर पहुंचने के बाद अधिकारियों को अभिनेता मृत मिले.

---विज्ञापन---

फॉरेंसिक जांच के बाद असली वजह आएगी सामने

डलास काउंटी मेडिकल एग्जामिनर कार्यालय के रिकॉर्ड में उनकी मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है. अधिकारियों की ओर से भी इस मामले में कोई अंतिम जानकारी नहीं दी गई है. फॉरेंसिक जांच के बाद ही उनकी मौत की असली वजह का पता चल सकेगा.

आखिरी पोस्ट में भतीजे पर लुटाया था प्यार

लांस ब्रॉडवे सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते थे. बताया जा रहा है कि उनकी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट 7 नवंबर की थी. जिसमें उन्होंने फुटबॉल खेलते हुए अपने भतीजे की तस्वीर शेयर की थी, इस पोस्ट के साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन भी लिखा था. जिसे फैंस का भरपूर प्यार मिला था, और देखिए इस पोस्ट कगे 10 दिन बाद ही वो इस दुनिया को छोड़ गए.

---विज्ञापन---

बेसबॉल खिलाड़ी से बने हॉलीवुड एक्टर

लांस ब्रॉडवे का जन्म 1983 में टेक्सास में हुआ था. उन्होंने एक्टिंग में अपना करियर बनाया लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी, कि इससे पहले वो प्रोफेशनल बेसबॉल खिलाड़ी थे. उन्होंने मशहूर टीमों के लिए खेला था. इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और हॉलीवुड में अपनी धांसू पहचान बनाई.

फैंस के बीच शोक की लहर

लांस ने साल 2013 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म ‘ओलंपस हैज फॉलन’ में सीक्रेट सर्विस एजेंट का किरदार निभाया था. इसके अलावा वह मार्वल की सीरीज ‘एजेंट्स ऑफ शील्ड’, ‘लुसिफर’ और ‘कॉलोनी’ में भी दिखाई दिए थे

---विज्ञापन---
First published on: Nov 20, 2026 02:41 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो