Friday, 20 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

सलमान खान की फिल्म! 6 देशों के धुरंधर मिलकर मचाएंगे तबाही, मूवी में होगा एक्शन का महाधमाका

Salman Khan and Nayanthara Film Monster Update: सुपरस्टार सलमान खान की नयनतारा के साथ आने वाली फिल्म 'मॉन्स्टर' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म में जबरदस्त एक्शन का मिक्स देखने को मिलेगा.

Salman Khan and Nayanthara Film Monster Update: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि: मेय वार रेस्ट इन पीस’ के प्रमोशन को लेकर बिजी चल रहे हैं. हाल ही में फिल्म से एक नया गाना ‘मदिरापान’ रिलीज किया गया, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. इसी बीच सलमान खान की नयनतारा के साथ आने वाली फिल्म ‘मॉन्स्टर’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. खबर है कि फैमिली ड्रामा फिल्म में जबरदस्त एक्शन का मिक्स देखने को मिलेगा. इसके लिए 6 देशों के टॉप एक्शन कोरियोग्राफर को फिल्म की टीम में शामिल किया गया है. चलिए आपको पूरा मामला विस्तार से बताते हैं.

6 देशों के धुरंधर मिलकर मचाएंगे तबाही

वैरायटी इंडिया के मुताबिक, सलमान खान और नयनतारा की आने वाली फिल्म ‘मॉन्स्टर’ में दोनों एक्टर्स स्टाइलिश फाइट सीक्वेंस करते दिखाई देंगे. मेकर्स ने इन एक्शन सीन को डिजाइन करने के लिए 6 एक्शन कोरियोग्राफर और स्टंट कोऑर्डिनेटर को साइन किया है, जिनमें से हर एक को जाने-माने इंडियन और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में क्रेडिट मिला है.

---विज्ञापन---

खौफनाक होगा हर एक एक्शन सीन

रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की स्टंट टीम में साउथ कोरियन एक्शन डायरेक्टर और स्टंट कोऑर्डिनेटर ओह से-योंग हैं, जिन्होंने इससे पहले ‘वॉर’, ‘किल’, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ और ‘एवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन’ में स्टंट कोऑर्डिनेटर के तौर पर और फिल्म ‘पैरासाइट’ में स्टंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया है. उनके साथ साउथ अफ्रीकन एक्शन डायरेक्टर, सेकंड-यूनिट डायरेक्टर और स्टंट कोऑर्डिनेटर क्रेग मैकरे भी हैं, जिनके इंडियन क्रेडिट्स में ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

एक्शन सीन पर दहल उठेगा थिएटर…

थाई एक्शन डायरेक्टर और स्टंट कोऑर्डिनेटर केचा खम्फाकडी भी टीम में शामिल हुए हैं, जिन्होंने इससे पहले फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ और ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में काम किया है. बुल्गारियाई एक्शन डायरेक्टर, स्टंट कोऑर्डिनेटर और परफॉर्मर कालोयान वोडेनिचरोव ने इस टीम को पूरा किया है, जिन्होंने इससे पहले ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’, ‘ट्रॉय’, ‘वर्ल्ड वॉर Z’, ‘नो टाइम टू डाई’, ‘मेन इन ब्लैक: इंटरनेशनल’ और ‘द एक्सपेंडेबल्स’ फ्रेंचाइजी में काम किया है. इसके अलावा, इंडियन स्टंट कोऑर्डिनेटर सुनील रोड्रिग्स और अनल अरासु भी टीम का हिस्सा हैं.

First published on: Nov 20, 2026 03:18 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो