Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala Wedding: शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य अपनी जिन्दगी की नई शुरुआत करने जे रहे हैं। 4 दिसंबर को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। कुछ दिन पहले से दोनों की शादी की रस्मों की शुरुआत हो गई थी। इस बीच फैंस के मन में सवाल आ रहे हैं कि दोनों की मुलाकात कैसे हुई और कहां से उनकी लव स्टोरी शुरू हुई? फैंस जानना चाहते हैं कि क्या समांथा से तलाक से पहले ही दोनों एक साथ रिलेशन में आ गए थे? आइए आपको बताते हैं इनकी पहली मुलाकात और लव स्टोरी के बारे में।
नागा चैतन्य और समांथा रिलेशन
नागा चैतन्य और समांथा रुथ प्रभु ने दो साल एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2017 में शादी की थी। कपल के शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। दोनों की केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद करने लगे थे और कपल के हर पल साथ देखने के लिए बेताब रहते थे। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका और साल 2021 में दोनों ने तलाक की अनाउंसमेंट कर दी थी। दोनों के तलाक ने फैंस को काफी शॉक्ड कर दिया था। तलाक की असली वजह के बारे में दोनों लोगों में से किसी ने भी कुछ नहीं बताया है।
---विज्ञापन---View this post on Instagram
---विज्ञापन------विज्ञापन---
कपल की कैसे हुई मुलाकात?
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की मुलाकात नागा के सामंथा से तलाक के कुछ महीने बाद साल 2021 में ही हुई थी। मई के आसपास नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला को पहली बार हैदराबाद में एक साथ देखा गया था, जो नागा का गृहनगर है। शोभिता यहां अपनी फिल्म ‘मेजर’ के ऐड के सिलसिले में वहां आईं थीं। फिल्म के ऐड के लिए शहर में आई एक्ट्रेस ने नागा और कुछ दोस्तों के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस वजह से उनकी शुरुआत की मुलाकात काफी खास बन गई थी। इसी बीच उनकी दोस्ती गहरी हुई और वे एक-दूसरे को डेट करने लगे। इसके बाद से दोनों साथ हैं और डेटिंग से रिलेशनशिप और फिर सगाई से शादी तक पहुंचने का सिलसिला तब से लगातार जारी है।
---विज्ञापन---View this post on Instagram
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Sunil Pal Case में दो बड़े खुलासे, पत्नी ने दिया लेटेस्ट अपडेट
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला के लिए आज यानी 4 दिसंबर का दिन बेहद ही स्पेशल है। दोनो के शादी को बस कुछ घंटे शेष बचे हैं। शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं उनकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। कपल साल 2021 से एक-दूसरे को डेट कर रहे है। इसी साल 8 अगस्त, 2024 को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दोनों ने सगाई की थी। कपल के सगई की फोटोज को नागा के पिता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस को उनके सगाई की जानकारी दी थी।
यह भी पढ़ें: Pushpa 2 First Review: अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ देखने लायक या नहीं? मूवी देखने से पहले पढ़ें रिव्यू