Wednesday, 29 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Mammootty की 139 मिनट की ये फिल्म देख भूल जाएंगे Tumbbad, खेल-खेल में खड़े होंगे रोंगटे

Mammootty Birthday Special: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार ममूटी की एक ऐसी फिल्म है जिसे देख आप टुम्बाड़ को भी भूल जाएंगे। आज आपको उनकी इस फिल्म के बारे में बताते हैं।

---विज्ञापन---

Mammootty Birthday Special

Mammootty Birthday Special: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार ममूटी के फैंस के लिए आज का दिन बहुत खास है। क्योंकि आज उनके सुपरस्टार का बर्थडे है। सस्पेंस फिल्मों के किंग ममूटी आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। मामूटी को हमेशा अपनी यूनिक फिल्मों के सिलेक्शन और अपने आइकॉनिक किरदार के लिए जाना जाता है। 400 से ज्यादा फिल्मों में काम करने के बाद आज भी मामूटी फिल्मों में अपने किरदार के साथ क्रिएटिविटी करते नजर आ जाते हैं। आज हम आपको उनकी ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके लिए मामूटी को न सिर्फ भारत, बल्कि दुनियाभर से तारीफें मिलीं। हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘ब्रह्मयुगम’ की।

कब रिलीज हुई ‘ब्रह्मयुगम’?

ममूटी की फिल्म ‘ब्रह्मयुगम’ साल 2024 के फरवरी महीने में रिलीज हुई थी। 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 58.2 करोड़ की कमाई की थी और हिट साबित हुई थी। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ये पूरी फिल्म ब्लैक एंड व्हाइट है। इसमें किसी तरह का कोई दूसरा कलर देखने को नहीं मिलेगा। मलयालम भाषा की ये फिल्म ऐतिहासिक लोक हॉरर थ्रिलर फिल्म है।

---विज्ञापन---

क्या है ‘ब्रह्मयुगम’ की कहानी?

बात करें फिल्म की कहानी की तो ‘ब्रह्मयुगम’ की स्टोरी 17वीं शताब्दी के मालाबार पर आधारित है। जहां सैर करते हुए थेवन (अर्जुन अशोकन) और कुरान (मणिकंदन अचारी) एक अंजाने जंगली इलाके में पहुंच जाते हैं। देर रात हो जाने की वजह से ये दोनों वहीं जंगल में डेरा डाल लेते हैं। इसी बीच रात में एक यक्षी (अमल्दा लिज) कुरान को अपने योवन से बहकाकर मार देती है। इस दौरान थेवन किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग जाता है। थेवन को भागते-भागते सुबह हो जाती है। इसके बाद वह जंगल में मौजूद एक जर्जर मनाक पहुंचता है। यहां थेवन प्यास बुझाने नारियल फोड़ने की कोशिश करता है कि तभी वहां उस घर का रसोइया आ जाता है।

असली कहानी की शुरुआत

इसके बाद फिल्म में उस जर्जर मकान के मालिक कोडुमोन पोट्टी आते हैं, जो कोई और नहीं बल्कि मामूटी होते हैं। थेवन उन्हें बताता है कि वह एक लोक गायक है और जंगल में फंस गया है। इसके बाद थेवन पोट्टी से बाहर निकलने का पता पूछता है। इसके बाद ही फिल्म में असली कहानी शुरू होती है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Baaghi 4 और बंगाल फाइल्स को इन 2 साउथ इंडियन फिल्मों ने पछाड़ा, बॉक्स ऑफिस पर जमाई धाक

कहां देख सकते हैं फिल्म?

इस फिल्म में आप मामूटी की एक्टिंग के फैन हो जाएंगे। फिल्म को 7.8 की IMDb रेटिंग मिली है। 2 घंटे 19 मिनट की इस फिल्म में आपको ‘टुम्बाड़’ से ज्यादा डर देखने मिलेगा। इस आपको SoniLiv पर देख सकते हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 07, 2025 11:18 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola