Tuesday, 7 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Kantara 2 के सेट पर दर्दनाक हादसा, जूनियर आर्टिस्ट की गई जान

साउथ इंडस्ट्री से एक बुरी खबर आई है, साउथ एक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कंटारा 2' के सेट पर दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में एक 33 साल जूनियर कलाकार की नदी में डूबने से जान चली गई है।

---विज्ञापन---

Kantara 2 Junior Artist
Kantara 2 Junior Artist

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है, साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ी फिल्म की शूटिंग के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। साउथ एक्टर ऋषभ शेट्टी की आगामी फिल्म ‘कंतारा’ के सीक्वल के सेट पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। ‘कंतारा: चैप्टर 1’ की शूटिंग के दौरान 33 साल के एक जूनियर आर्टिस्ट की नदी में डूबने से मौत हो गई है। इस खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। ‘कंतारा: चैप्टर 1’ एक बिग बजट फिल्म है, जिसकी शूटिंग में आर्टिस्ट के निधन की खबर से पूरे सेट पर मातम पसर गया है।

यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut का Operation Sindoor पर पहला बयान, बोलीं- हमें खतरा नहीं…

---विज्ञापन---

डूबने से जूनियर आर्टिस्ट का निधन

बताया जा रहा है कि कंतारा चैप्टर 1 की शूटिंग कर रहे 33 साल के आर्टिस्ट की 6 मई को कोल्लूर सौपर्णिका नदी में डूबने से मौत हो गई। जूनियर आर्टिस्ट की पहचान एमएफ कपिल के रूप में हुई है, जो केरल के कोट्टायम का निवासी था। बताया जा रहा है कि लंच ब्रेक के बाद वो नदी में तैरने गया था, तभी तेज बहाव में बह जाने की वजह से कपिल की मौत हो गई।

शाम को मिला कपिल का शव

कपिल के नदी में डूबने के बाद स्थानीय अधिकारियों ने अग्निशमन विभाग के साथ मिलकर एक बचाव अभियान भी चलाया था। मगर कपिल को बचाया ना जा सका, हालांकि उसी शाम नदी से आर्टिस्ट का शव मिला। कोल्लूर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हो गया है और पुलिस घटना की जांच कर रही है।

---विज्ञापन---

‘कंतारा: चैप्टर 1’ को दूसरा बड़ा झटका 

बता दें कि ‘कंतारा: चैप्टर 1’ की मेकर्स को ये दूसरा बड़ा झटका लगा है, इससे पहले, कोल्लूर में क्रू मेंबर्स को ले जा रही एक बस पलट गई थी। हालांकि बाद टीम की तरफ से बयान जारी कर बताया गया था कि उस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। इसके अलावा भी खबर सामने आई थी कि फिल्म का एक बड़ा सेट तेज हवा और बारिश की वजह से उजड़ गया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Operation Sindoor पर ट्वीट कर ट्रोल हुईं भोजपुरी सिंगर, जानें क्यों गुस्साए लोग?

First published on: May 07, 2025 05:03 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola