Superstar Breaks Silence on Divorce: साउथ सिनेमा इंडस्ट्री के सुपरस्टार रवि मोहन जिन्हें लोग जयम रवि के नाम से भी जाना जाता है. रवि मोहन इन दिनों स्पिरिचुअल हीलर और सिंगर केनीशा फ्रांसिस के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही, केनीशा ने इमोशनल वीडियो शेयर करके सोशल मीडिया छोड़ दिया. जिसके बाद अब रवि मोहन ने अपने तलाक और केनीशा के साथ अपने रिश्तें पर खुलकर बात की है.
मैं 14 साल तक चुप रहा…
रवि मोहन ने कहा कि जब तक वो अपनी पहली पत्नी आरती से तलाक नहीं लेते तब तक वो एक्टिंग नहीं करेंगे. दरअसल, रवि ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और पिछले कुछ महीनों में झेले गए दर्द के बारे में बताया. रवि मोहन ने भावुक होते हुए कहा, ‘मेरे बच्चों को लेकर जो मेरा प्यार है उस पर सवाल मत उठाओ. मैं 14 साल तक चुप रहा. बहुत कुछ सह चुका हूं. मैंने अपने बेटों को काफी समय से नहीं देखा है, और अब लोग बच्चों के लिए मेरे प्यार पर सवाल उठा रहे हैं. मैं अपने बेटों की स्कूल फीस के लिए 50 लाख रुपये दे रहा हूँ ताकि वे अच्छी जिंदगी जी सकें. उनके लिए मेरे प्यार पर सवाल मत उठाओ.’
VIDEO | Chennai, Tamil Nadu: "I will not act in films until my divorce is sorted," says Actor Ravi Mohan, as he turns emotional during press meet.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/4YvlI2l3EO---विज्ञापन---— Press Trust of India (@PTI_News) May 16, 2026
गुस्से को संभाल नहीं…
रवि मोहन ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर बात करते हुए कहा, ‘मुझे रिश्वत देना या लोगों को बहकाना नहीं आता. मैं बहुत सीधा-सादा इंसान हूं. मैं 6 महीने तक लोगों की नजरों से दूर रहा ताकि आपके सवालों का जवाब देने के लिए हिम्मत जुटा सकूं. कृपया मेरे जख्मों को और न कुरेदें.’ इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘मुझे इस बात का अफसोस है कि इस सारे ड्रामे के बीच मैं चुप रहा. क्योंकि मैंने शांति का रास्ता चुना, इसलिए लोगों ने मुझे कमजोर समझ लिया. अगर कोई सीधा-सादा इंसान उग्र हो जाए, तो जंगल भी उसके गुस्से को संभाल नहीं पाता.’
रवि मोहन का बड़ा ऐलान
इसके साथ ही रवि मोहन ने अपने करियर को लेकर एक अहम घोषणा करते हुए कहा कि तलाक की कार्यवाही पूरी होने तक उनकी कोई भी फिल्म रिलीज नहीं होगी. रवि ने कहा, ‘तलाक की प्रक्रिया पूरी होने तक मेरी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होंगी. मैं अब एक्टिंग नहीं करूंगा क्योंकि इस मैंटल स्टेटस के साथ मैं एक्टिंग करने के काबिल नहीं हूं. अब मुझ से ये अपमान सहन नहीं हो रहा है.’