---विज्ञापन---

IPL 2026 के कारण ‘Dhurandhar 2’ की OTT रिलीज पर लगी रोक! अब इस दिन Jio Hotstar पर भारत में देख सकेंगे फिल्म

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी रिलीज को तैयार है. हालांकि फिल्म को भारत छोड़कर दुनिया भर में रिलीज कर दिया है और इसकी रिलीज डेट IPL 2026 के कारण टाल दी गई है.

Dhurandhar 2
Dhurandhar 2

Dhurandhar 2 OTT Release: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज हुई थी. फिल्म रिलीज के करीब दो महीने बाद अब ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म दुनिया भर में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. हालांकि इस ब्लॉकबस्टर मूवी को जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया जाना था. लेकिन अब इसकी रिलीज डेट पर रोक लगा दी है. अब भारतीय दर्शकों को धुरंधर 2 को देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा.

IPL 2026 के कारण पोस्पोन हुई धुरंधर 2 की ओटीटी रिलीज

दरअसल, धुरंधर द रिवेंज पहले 15 से 16 मई तक जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली थी. हालांकि इस प्लेटफॉर्म ने तब फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म नहीं की थी. लेकिन यह नेटफ्लिक्स पर भारत को छोड़कर दुनिया भर में रिलीज हो गई है. वहीं, अब यह भारत में जियो हॉटस्टार पर 20 दिन बाद रिलीज की जाएगी. जिसके पीछे का मुख्य कारण IPL 2026 है.

---विज्ञापन---

जियो हॉटस्टार पर इस दिन रिलीज होगी धुरंधर 2

बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की जानकारी के मुताबिक धुरंधर 2 IPL 2026 के फाइनल के बाद के जियो हॉटस्टार पर दस्तक देगी. फिल्म के मेकर्स नहीं चाहते कि धुरंधर 2 जब रिलीज हो तो वह IPL 2026 के कारण कहीं खो जाए. क्योंकि IPL का भारत में जबरदस्त क्रेज है और जब से यह टूर्नामेंट शुरू हुआ है, तब से इसे दर्शक खूब देख रहे हैं और इसे जियो हॉटस्टार पर जबरदस्त व्यूज भी मिल रहे हैं. इसी कारण फिल्म को कुछ देरी से भारत में स्ट्रीम किया जाएगा. वहीं, IPL 2026 31 मई को समाप्त होने वाला है और उसी के बाद जियो हॉटस्टार पर धुरंधर 2 का 4 जून को ग्रैंड प्रीमियर होगा और 5 जून से यह स्ट्रीम होगी. फिल्म इस बार रॉ और अनकट वर्जन के साथ रिलीज होगी.

---विज्ञापन---

धुरंधर 2 ने दुनिया भर में किया इतना कलेक्शन

बता दें कि धुरंधर 2 ने दुनिया भर में 1,847 करोड़ का कारोबार कर लिया है. फिल्म ने 2025 की धुरंधर से ज्यादा कमाई की है. धुरंधर ने 1300 करोड़ का कारोबार किया था और धुरंधर 2 ने उससे ज्यादा कमाई करके दूसरी सबसे ज्यादा कमाऊ भारतीय फिल्म का स्थान पा लिया है. इस मूवी में रणवीर सिंह के अलावा, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी जैसे एक्टर्स नजर आए हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- वो वर्ल्ड फेमस हसीना जो 19 में हुई प्रेग्नेंट और 20 में बनी मां, लेकिन आज है 5,500 करोड़ की मालकिन

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
First published on: May 16, 2026 02:46 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.